Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बॉयफ्रेंड' Vijay Varma संग साथ में डिनर डेट पर निकलीं तमन्ना भाटिया, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Tamannaah Bhatia-Vijay Verma Viral Video: डेटिंग रूमर्स के बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का एक नया वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में दोनों एक साथ कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

By: Abhay  |  Published: April 25, 2023 10:11 AM IST

'बॉयफ्रेंड' Vijay Varma संग साथ में डिनर डेट पर निकलीं तमन्ना भाटिया, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Tamannaah Bhatia-Vijay Verma Viral Video: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कई इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया। जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इवेंट्स के साथ-साथ तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कई दफा एयरपोर्ट पर भी साथ में देखा जा चुका है। इसी बीच अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का नया वीडियो सामने आया है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कार में साथ दिखे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर को लेकर खबरें सामने आई हैं, तब से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक ही कार में नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों डिनर डेट के लिए गए थे। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार इन दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

यहां देखें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का वीडियो

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के वीडियो पर फैंस ने दिया रिएक्शन

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इन दोनों की जोड़ी शानदार है'। तो वहीं ट्रोल्स इन दोनों की जोड़ी का मजाक बनात हुए दिखाई दिए। इसके अलावा यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते दिखे। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay