Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

रणवीर सिंह के साथ साउथ के इस स्टार का '83' में धमाल, निभाएगा श्रीकांत का किरदार

बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाले है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: January 30, 2019 2:54 PM IST

रणवीर सिंह के साथ साउथ के इस स्टार का '83' में धमाल, निभाएगा श्रीकांत का किरदार

बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन मेकर्स शूटिंग शुरू करने से पहले स्टारकास्ट का चुनाव करते हुए दिखाई दे रहे है। मिल रही जानकरी के मुताबिक, फिल्म 83 में तमिल एक्टर एक्टर की एंट्री हो चुकी है। फिल्म में ये कलाकार पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जी हां, बात कर रहे है तमिल एक्टर जीवा की। यह फिल्म जीवा की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

हुर्रे... रणवीर सिंह-रणबीर कपूर के साथ 'अंदाज अपना अपना' के रीमेक पर आया रोहित शेट्टी का बयान

जीवा से पहले इस किरदार के लिए बॉलीवुड के कई कलाकरों को अप्रोच किया गया था लेकिन बात नहीं बनी। पंजाबी स्टार एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू को तो इसके लिए पूरी तरह से फाइनल किया गया था लेकिन आखिर में जीवा को इस भूमिका के लिए फाइनल साइन किया गया। आपको बता दें, फिल्म मेकर्स ने खुद इस खबर पर मोहर लगाई है। श्रीकांत के किरदार के लिए जीवा को अपना 7 किलो वजन करना होगा। इसके लिए जीवा ने काम शुरू कर दिया है। और तो और फिल्म में अपनी भूमिका के लिए जिवा ने '83 वर्ल्डकप वीडियो से श्रीकांत के सभी वीडियो देखना शुरू किया है।

करण जौहर की 'तख्त' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह और विक्की कौशल इन किरदारों में आएंगे नजर, पढ़े पूरी खबर

निर्माता मधु मंटेना ने जिवा के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब से मैंने फिल्म केओ ने जीवा को देखा है तब से मैं उनका बड़ा प्रशंसक बना हूं... मेरे मन में हमेशा इसका हिंदी में रीमेक बनाने के लिए चाह थी। मुझे खुशी है आखिर कार मुझे इसका मौका मिल गया। मुझे लगता है जीवा श्रीकांत को बड़े पर्दे पर अच्छी तरह पेश करेंगे। जीवा से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता है।' फिल्म 83 को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा। रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...