Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Jayeshbhai Jordaar Leaked Online: Tamilrockers और Movierulz ने लीक की ‘जयेशभाई जोरदार’

Tamilrockers LEAKED Jayeshbhai Jordaar: यशराज बैनर की जयेशभाई जोरदार रिलीज होते ही तमिलरॉकर्स और मूवीरूल्ज ने इंटरनेट पर लीक कर दी है। इससे मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है।

By: Rahul Sharma  |  Published: May 13, 2022 10:00 AM IST

Jayeshbhai Jordaar Leaked Online: Tamilrockers और Movierulz ने लीक की ‘जयेशभाई जोरदार’

Jayeshbhai Jordaar Movie Leaked: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा उठाएंगे और दर्शकों को जागरुक करने की कोशिश करेंगे कि लड़का और लड़की में अंतर सही नहीं है। रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' में शालिनी पांडे और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर ने किया है, जिस कारण हर किसी को 'जयेशभाई जोरदार' से बहुत सारी उम्मीदें हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।

फिल्म के निर्माता भी 'जयेशभाई जोरदार' को रिलीज करने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था, जिस कारण उन्होंने इसे खूब प्रमोट किया है। फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के मेकर्स के लिए इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि तमिलरॉकर्स और मूवीरूल्ज ने इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो शुरू होते ही इन साइट्स पर 'जयेशभाई जोरदार' का एचडी प्रिंट लीक अपलोड हो गया है, जहां से लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं।

'जयेशभाई जोरदार' लीक होने से मेकर्स को होगा नुकसान

फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' लीक होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान होने की उम्मीद है। फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे, ऐसे में अगर उन्हें फिल्म का एचडी प्रिंट फ्री में उपलब्ध होगा तो वो उसे घर पर ही डाउनलोड करके देख लेंगे और सिनेमाघर नहीं जाएंगे। इससे मेकर्स को बड़ा घाटा होगा। कोरोना की वजह से बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में बहुत अच्छी कमाई नहीं कर रही हैं, ऐसे में 'जयेशभाई जोरदार' को होने वाला घाटा यशराज बैनर के लिए झटका होगा। फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह ने एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाया है।