Tanu Weds Manu 3: खत्म हुआ 11 साल का इंतजार! ऑफिशियल अनाउंस हुई 'तनु वेड्स मनु 3', इस बार फिल्म में क्या है खास?

Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत और आर. माधवन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'तनु वेड्स मनु 3' का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. आइए आपको बताते हैं इस बार फिल्म को कौन डायरेक्ट करने वाला है और इसकी शूटिंग कब शुरू होगी.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 12, 2026 12:19 PM IST

Tanu Weds Manu 3: आनंद एल. राय (Aanand L. Rai) के डायरेक्शन में बनी आर. माधवन (R. Madhavan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (Tanu Weds Manu) के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था. वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त आने के लिए तैयार है, जिसकी हाल ही में इरोज यूनिवर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. इस मच अवेटेड फिल्म के तीसरे सीजन के एलान के साथ ही इसे लेकर बड़ी अपडेट भी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

Tanu Weds Manu 3 की हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

दरअसल, इरोज इनोवेशन कंपनी तीन बड़े प्लान्स 'इरोज ब्रह्मांड', 'इरोज यूनिवर्स' और 'इरोज रीमास्टर्ड' के जरिए माइथोलॉजी, पुरानी यादें और क्लासिक सिनेमा को एक साथ पर्दे पर वापस ला रही है. इस लिस्ट में आनंद एल. राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी किस्त भी शामिल है. इरोज यूनिवर्स के तहत इसके तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट की गई है. हालांकि, इस बार फिल्म के नाम से लेकर इसके डायरेक्टर तक में कई बदलाव किए गए हैं. इस बार इसका नाम 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' रखा गया है, जिसकी शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है.

कौन करेगा 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' को डायरेक्ट?

जानकारी के मुताबिक, पिछली दोनों फिल्मों का डायरेक्शन आनंद एल. राय ने किया था, लेकिन इस बार इस मूवी को 'हीरामंडी' और 'द एम्पायर' जैसी सीरीज के लिए मशहूर डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार डायरेक्ट करने वाली हैं. इस प्रोजेक्ट को 'रुद्राक्ष सोमा ज्योति लिमिटेड' के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया जा रहा है. आर. माधवन और कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु' पहले ही दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है, वहीं अब जब इसके तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की गई, तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं. उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल 2026 शुरू हो जाएगी.

फिर दिखेगी पुरानी स्टारकास्ट?

वहीं फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इसकी स्टारकास्ट पर भी चर्चा होने लगी है. फैंस इस फ्रेंचाइजी के जाने-पहचाने चेहरों कंगना रनौत, आर. माधवन, जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म में इस बार कंगना रनौत डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाती नजर आएंगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…