'वो बड़ा स्टार नहीं है लेकिन...', Nana Patekar पर फिर बिफरीं Tanushree Dutta, देखें वीडियो

Tanushree Dutta Video: तनुश्री ने एक बार फिर वेटरन एक्टर नाना पाटेकर पर निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए उनके अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर बात की है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: July 26, 2025 1:19 PM IST

'वो बड़ा स्टार नहीं है लेकिन...', Nana Patekar पर फिर बिफरीं Tanushree Dutta, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हंगामा मचा दिया था. तनुश्री दत्ता ने रोते हुए कहा था कि उन्हें उनके घर में ही परेशान ही किया जा रहा है. वह बीमार हो गई हैं. वह इतना ज्यादा परेशान हो गई हैं कि उन्हें पुलिस को फोन करना पड़ा. इसके साथ ही तनुश्री दत्ता ने लोगों से मदद करने की अपील की है. अब तनुश्री दत्ता ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर निशाना साधा है. बताते चलें कि तनुश्री ने साल 2018 में आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था. इस आरोप के बाद भारत में मीटू कैंपेन की शुरुआत हुई थी.

तनुश्री दत्ता ने कही ये बात

तनुश्री दत्ता ने 'एएनआई' से बात करते हुए कहा, 'नाना पाटेकर का मैं कयास लगा सकती हूं, क्योंकि उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में बोला है कि उनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है. उन्होंने बोला है कि अगर वह एक्टर नहीं होते तो वह गैंगस्टर होते. एक कयास लगा सकता है, हो सकता है क्योंकि मेरा और नाना पाटेकर का एक केस चल रहा था और उनका ईगो कितना हर्ट हुआ होगा. वो बड़ा स्टार नहीं है लेकिन वह अपने आपको बहुत बड़ा समझता है. वह मराठी कनेक्शन को लेकर राजनीति में घुसा हुआ है. अगर वह बड़ा होता तो उसे किसी बड़ी पार्टी का टिकट तो जरूर मिलता. अगर आज नाना पाटेकर आज मंत्री बन गया होता.'

TRENDING NOW

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर साधा निशाना

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, 'नाना पाटेकर अगर इतने बड़े होते तो वह बड़ी मूवी या बड़े प्रोजेक्ट कर रहे होते. उनके छोटे-छोटे प्रोजेक्ट भी फ्लॉप हो जाते हैं, उनकी लीड और कैरेक्टर रोल वाली फिल्में भी फ्लॉप हो जातीं. उनका ट्रंप कार्ड ये है कि वह मराठी स्पीकिंग है, लोकल है. उसके पास समय ज्यादा था और फिल्म इंडस्ट्री में काफी टाइम से है. उसने नेताओं के साथ उठने-बैठने पर फोकस किया है तो थोड़ा सर्कल बन गया, जिसकी वजह से जस्टिस में भी बहुत रुकावट आई.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.