Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'फार्म हाउस के चक्कर काटे बिना...', Tanushree Dutta ने किस बॉलीवुड एक्टर पर लगाए घटिया आरोप, बोलीं- 'बिग बॉस...'

Tanushree Dutta Target Bollywood Actor: तनुश्री दत्ता का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. इस बयान में वह बॉलीवुड के एक्टर, बिग बॉस और सुशांत सिंह राजपूत पर खुलकर बोल रही हैं.

By: Kavita  |  Published: November 28, 2025 1:29 PM IST

'फार्म हाउस के चक्कर काटे बिना...', Tanushree Dutta ने किस बॉलीवुड एक्टर पर लगाए घटिया आरोप, बोलीं- 'बिग बॉस...'

Tanushree Dutta Target Bollywood Actor: तनुश्री दत्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के काले चिट्ठों का खूब खुलासा किया है. वह अक्सर बॉलीवुड और इस इंडस्ट्री के कलाकारों का काला सच बताती रहती हैं. वह कई बार मीटू पर बोल चुकी हैं तो कभी उन्होंने कास्टिंग काउच पर ढेर सारे खुलासे किए हैं. अब तनुश्री दत्ता का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड के एक हिट एक्टर के बारे में बात कर रही हैं. इस वीडियो में तनुश्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह बार-बार फार्म हाउस शब्द बोल रही हैं, जिस वजह से फैंस अब लगातार उस एक्टर के नाम का अनुमान लगा रहे हैं.

तनुश्री दत्ता ने इस एक्टर पर लगाया आरोप

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का ये वीडियो एक इंटरव्यू का है, जो उन्होंने 'तड़का बॉलीवुड' को दिया था. इस वीडियो में वह बॉलीवुड के सफल अभिनेता के बारे में बात करती हुई कह रही हैं, 'हमारे तलवे चाटे बगैर तमको सक्सेस मिले. हमारे फार्म हाउस में के चक्कर काटे बिना तुम्हें बॉलीवुड में हीरोइन का दर्जा मिल गया. मैंने बिग बॉस को 11 साल तक मना किया है. मैं वहां नहीं जाना चाहतीं. क्या लोगोंको लगता है कि मैं वैसी लड़की हूं. मैं रियलिटी शो के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होने वाली लड़की नहीं हूं. मेरा मानना है कि बिग बॉस कोई बड़ी चीज नहीं है.'

सुशांत सिंह राजपूत पर बोलीं तनुश्री दत्ता

इसके बाद तनुश्री ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया और खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया है. सुशांत को इंडस्ट्री में एडजेस्ट करने के लिए कहा गया था. तनुश्री दत्ता ने बीते दिनों ही दावा किया था कि जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत को मारा गया है उसी तरह उन्हें भी मारने की कोशिश हो रही हैं. तनुश्री ने भारत सरकार से मदद की मांग तक कर डाली थी.

तनुश्री दत्ता का करियर

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आशिक बनाया आपने से की थी. अपनी डेब्यू फिल्म में तनुश्री की बोल्डनेस देख हर कोई हैरान रह गया था. इसके बाद ही एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. इसी साल उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. तनुश्री की फिल्मों की बात करें तो वह भागम भाग, ढोल, गुड बॉय बैड बॉय जैसी फिल्मों में नजर आईं. हालांकि, वह नाना पाटेकर पर मीटू आरोप लगा चुकी है.