Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup News : बॉलीवुड इंडस्ट्री से नए साल के दूसरे दिन एक रिश्ता टूटने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का अपने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) से ब्रेकअप हो गया है। तारा सुतारिया और आदर जैन ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की थी लेकिन दोनों कई इवेंट में एक-साथ नजर आते थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते थे। फिलहाल, तारा सुतारिया और आदर जैन के रास्ते अलग होने की जानकारी सामने आई है।
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। तारा सुतारिया और आदर जैन ब्रेकअप के बाद एक अच्छे दोस्ती की तरह एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप की तरह ब्रेकअप की खबरों पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। गौरतलब है कि इस बार कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में तारा सुतारिया नजर नहीं तो आदर जैन के साथ उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। दरअसल, कपूर फैमिली के हर फंक्शन में तारा सुतारिया नजर आती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
View this post on Instagram
बताते चलें कि रणबीर कपूर कजिन आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात साल 2018 में दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। ये कपल अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के लिए प्यारी पोस्ट शेयर करते रहते थे। इस तरह से इस कपल की चार साल के रिलेशनशिप के बाद रास्ते अलग हो गए हैं।