Rashmika Mandanna Airport Look: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह अपने जलवे बिखेरने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दर्शक उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म के हिट होते ही अब रश्मिका का नया एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर छा गया है.
एयरपोर्ट पर दिखा रश्मिका का नया लुक
दरअसल, रश्मिका हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान उनका लुक देखने लायक था. एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम पैंट के साथ सेम कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था. अपने कैजुअल लुक को उन्होंने स्टाइलिश चश्मे और टॉप बन हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया. जिसमें रश्मिका का लुक देखते ही बन रहा है. जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
मास्क लगाए नजर आईं रश्मिका, फैंस के उठे सवाल
हालांकि रश्मिका के इस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका फेस मास्क. एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी के कैमरों के सामने रश्मिका ने मास्क नहीं हटाया, और बोलीं- 'सॉरी ट्रीटमेंट हुआ है' और उन्होंने मास्क नहीं हटाया. यह कहकर वो कैमरे की ओर हल्की स्माइल देकर वहां से निकल गईं. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
एक यूजर ने लिखा, 'किसका ट्रीटमेंट चल रहा है रश्मिका?' वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, 'मास्क में भी कितनी क्यूट लग रही हो!'
'थामा' की सफलता के बाद बढ़ा रश्मिका का क्रेज
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी रश्मिका के एक्टिंग सीन और डायलॉग्स वायरल हो रहे हैं. फिल्म की सफलता से जहां मेकर्स गद-गद हैं, तो वहीं एक्ट्रेस का भी खुशी का ठिकाना नहीं है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates