सिनेमा की दुनिया के मशहूर सितारे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'थामा' का लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म 'थामा' के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन सांघवी (Sachin Sanghvi) को लेकर बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर एक 19 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि सचिन सांघवी ने शादी का वादा करके उसके साथ यौन शोषण किया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
सचिन सांघवी पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया है कि सचिन सांघवी को गिरफ्तार किया गया है. 19 साल की एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह फरवरी, 2024 में सचिन सांघवी के संपर्क में आई और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था. सचिन सांघवी ने कथित तौर पर उसे अपने म्यूजिक-एल्बम में मौका देने की बात कही और फिर दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज किए. म्यूजिक डायरेक्टर उस लड़की को अपने स्टूडियो बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कई बार उसका यौन शोषण किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सचिन सांघवी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर अभी तक सचिन सांघवी की टीम तरफ से कोई बयान नहीं आया है. बताते चलें कि इससे पहले भी सचिन-जिगर पर यौग उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. हालांकि, कोई केस दर्ज नहीं हुआ था.
सचिन-जिगर ने बनाया चर्चित म्यूजिक
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सचिन-जिगर की जोड़ी काफी पॉपुलर है और दोनों के काम को काफी पसंद किया जाता है. इस जोड़ी ने 'थामा' से पहले 'स्त्री 2', 'भेड़िया', 'एबीसीडी 2', 'रमैया वस्तावैया' समेत तमाम मूवीज के गानों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है. इसके बाद सचिन-जिगर की जोड़ी ने वेब सीरीज और सिंगल गानों के लिए म्यूजिक बनाया है. सचिन-जिगर के बनाए म्यूजिक को लोग खूब प्यार देते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates