Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत, दोनों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को पहले दिन शानदार रिस्पॉन्स मिला है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है.
कल यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ रिलीज हुई है. इसी के साथ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. वहीं पहले दिन दोनों फिल्मों ने अच्छी शुरूआत की है. ओपनिंग डे कलेक्शन देखें तो थामा, हर्षवर्धन राणे की फिल्म से एक कदम आगे निकल चुकी है.
मैडॉक यूनिवर्स की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी क्रेज था. बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अपने पहले ही दिन फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक थामा ने शानदार ओपनिंग के साथ पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमाए है.
फिल्म सनम तेरी कसम से पॉपुलर हुए हर्षवर्धन राणे एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गए हैं. उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को थिएटर्स में भरपूर प्यार मिल रहा है. Sacnilk के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की है. भले ही थामा के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन कम हो, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates