Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Tere Ishq Mein गाने ने कैसे मचाई तबाही? Thamma के दोनों आइटम सॉन्ग पर अकेले भारी पड़ा ये गाना, व्यूज देख रह जाएंगे दंग!

Thamma Vs Tere Ishq Mein: इन दिनों हर तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की ही चर्चा हो रही हैं. वहीं इसके दो-दो आइटम सॉन्ग इंटरनेट पर गदर काट रहे हैं, लेकिन इसी बीच धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, जो इन दोनों आइटम नंबर्स पर पारी पड़ रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 22, 2025 11:33 PM IST

Tere Ishq Mein गाने ने कैसे मचाई तबाही? Thamma के दोनों आइटम सॉन्ग पर अकेले भारी पड़ा ये गाना, व्यूज देख रह जाएंगे दंग!

Thamma Vs Tere Ishq Mein Song: इन दिनों हर तरफ सिर्फ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) की ही चर्चा हो रही है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है. फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही जबरदस्त बज बना चुके थे. मालूम हो कि, मैडॉक की फिल्मों की पहचान आइटम सॉन्ग्स होते हैं और इस बार फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो-दो आइटम सॉन्ग हैं. लेकिन इस बीच धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) के एक दर्द भरे गाने ने 'थामा' के दोनों आइटम सॉन्ग्स की पॉपुलैरिट को फीका कर दिया.

'थामा' के आइटम सॉन्ग्स को अब तक कितने व्यूज मिले?

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी 'थामा' के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं. पहला आइटम सॉन्ग 'दिलबर की आंखों का' (Dilbar Ki Aankhon Ka Song) 7 अक्टूबर को रिलीज हुआ था, जिसमें नोरा फतेही ने अपने डांस से महफिल लूटी. इस गाने को खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ 46 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

वहीं फिल्म का दूसरा आइटम नंबर 'पॉइजन बेबी' (Poison Baby Song) 13 अक्टूबर को रिलीज हुआ, जिसमें मलाइका अरोड़ा और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आईं. जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार द्वारा गाए गए इस गाने को भी अब तक 4 करोड़ 88 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दोनों गानों को मिलाकर लगभग 9.31 करोड व्यूज हैं.

धनुष का 'तेरे इश्क में' बना गेम चेंजर

आमतौर पर आइटम नंबर्स पर सबसे ज्यादा व्यूज आते हैं, लेकिन इस बार पूरा मामला पलट गया. निर्देशक आनंद एल राय एक इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जिसमें धनुष के साथ कृति सेनन को कास्ट किया गया है. उनकी फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'तेरे इश्क में' 18 अक्टूबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया.

'तेरे इश्म में' को अब तक कितने व्यूज मिले?

धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) फिल्म के दर्द भरे टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है. रिलीज के महज चार दिनों में ही इस गाने पर 5 करोड़ 93 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. यह आंकड़ा अकेले 'थामा' के दोनों आइटम सॉन्ग्स की इंडिविजुअल व्यूज पर भारी पड़ता नजर आ रहा है.

आपको बता दें कि, 'रांझणा' के डायरेक्टर आनंद एल रॉय की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 30 सितंबर 2025 को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.