कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कनाडा में स्थित उनके आलीशान कैफे पर हाल ही में कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. वहीं इन बदमाशों ने एक बार नही बल्कि कई बार इस कैफे पर हमला किया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई है साथ ही आरोपी के साथ कई हथियार भी बरामद किए हैं.
कैफे पर हुआ हमला और पुलिस कार्रवाई
कपिल शर्मा का यह कैफे कनाडा के पॉश इलाके में स्थित है और यह अपनी लक्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है. कुछ दिनों पहले, कुछ बदमाशों ने कैफे पर अचानक हमला कर दिया था. इस दौरान उन्होंने कैफे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने मामले को देखते हुए इसकी जांच शुरु कर दी. दिल्ली पुलिस की टीम ने जांच करते हुए कुछ ही समय में इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को धर दबोचा है.
कई हथियार किए गए बरामद
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था. जांच में पता चला कि इन बदमाशों ने लुधियाना में बंधु मानसिंह को हथियार दिया था. इसी आधार पर पुलिस ने बंधु मानसिंह को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि बंधु मानसिंह के खिलाफ कई और आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कुछ खतरनाक हथियार भी बरामद किए हैं. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक हाई-एंड PX-3 मेड इन चाइना पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates