Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The Archies: सुहाना खान और खुशी कपूर के नए लुक ने लूटी वाहवाही, 'द आर्चीज' का नया पोस्टर आउट

Suhana Khan film The Archies New Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

By: kumar sarash  |  Published: June 12, 2023 12:49 PM IST

The Archies: सुहाना खान और खुशी कपूर के नए लुक ने लूटी वाहवाही, 'द आर्चीज' का नया पोस्टर आउट

The Archies New Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। इस मूवी से अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस बीच फिल्म द आर्चीज का एक नया पोस्टर सामने आया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस नए पोस्टर में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर का लुक देखने लायक है। बता दें कि जल्द ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज का नया पोस्टर आउट

दरअसल, खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक फिल्म द आर्चीज का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। यह पोस्टर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस पोस्टर में सुहाना खान पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इसमें बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अलग अवतार में नजर आई हैं। खुशी प्रिटेंड ओपन शर्ट में दिखाई दे रही हैं साथ ही उनके हेयर स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि अगस्त्य नंदा का लुक भी काफी अच्छा लग रहा है। सभी स्टार किड्स इस मूवी के काफी एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि खुशी कपूर ने इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए आर्चीज गैंग से...जल्द ही आ रहा है नेटफ्लिक्स पर।'

जल्द रिलीज होगी सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज

बताते चलें कि वैसे तो सुहाना खान और खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस बात का खुलासा जल्द करने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया है। लोग इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग सुहाना खान और बाकी स्टार किड्स की एक्टिंग देखने के लिए बेताब हैं।


About the Author

Kumar Sarash