Salman Khan's The Bull Casting: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए साल 2023 खास अच्छा नहीं रहा। इस साल उनकी महज 2 फिल्में ही सिनेमाघर पहुंच सकी। जिसमें से सिर्फ एक मूवी 'टाइगर 3' ही दर्शकों को कुछ लुभा सकी। हालांकि 'टाइगर 3' का रिस्पॉन्स वैसा नहीं देखा गया जैसा कि उम्मीद थी। ये मूवी बमुश्किल हिट का स्टेट्स हासिल कर पाई थी। इसके बाद अब सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्दी ही सुपरस्टार सलमान खान निर्माता करण जौहर के साथ अपनी फिल्म 'द बुल' लेकर आएंगे।
तृषा कृष्णन के साथ से निकली सलमान खान की फिल्म 'द बुल'
ये एक एक्शन एंटरटेनर मूवी होगी। जिसे लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में फैंस के बीच अभी से ही भारी बज है। इधर, खबर है कि इस मूवी को लेकर कास्टिंग जोर-शोर से चल रही है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म स्टार सलमान खान के साथ इस मूवी में तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की धांसू एंट्री होने वाली है। तृषा कृष्णन पोन्नियिन सेल्वन में राजकुमारी कुंदवई का किरदार निभाकर दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर चुकी हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ तृषा कृष्णन की जोड़ी देखने के लिए लोग बेताब थे। मगर अब सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा तृषा कृष्णन के हाथ ये मूवी फिसल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी जगह इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की धांसू एंट्री हो चुकी है।
View this post on Instagram
सामंथा रुथ प्रभु संग बनेगी सलमान खान की जोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान की इस फिल्म में अब मेकर्स ने अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट कर लिया है। इससे पहले भी कई दफा सलमान खान के साथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के साथ आने की खबरें रही थीं। अब ये रिपोर्ट्स सही साबित होती दिख रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये दोनों सितारे पहली बार ऑन स्क्रीन साथ नजर आएंगे। इस मूवी को 'शेरशाह' फेम निर्देशक विष्णुवर्धान बनाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी महीने से शुरू होने की खबर है। जबकि, इस मूवी को मेकर्स अगले साल ईद 2025 पर रिलीज करेंगे। तो क्या आप सलमान खान और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी वाली इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates