बॉलीवुड की एक बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को छोड़ दे तो ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। अगर हम इस साल की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का नाम टॉप पर है। इसी बीच कार्तिक आर्यन अपनी एक और फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे है। कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में नजर आने वाले है। उनको इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कौन सी नजर आने वाली है, इसको लेकर लगातार सवाल किए जा रहे है।
'आशिकी 3' में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से कार्तिक आर्यन के फैस काफी खुश नजर आ रहे है। 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करती हुई नजर आएंगी, इसको लेकर काफी सवाल हो रहे है। पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था, जो 'आशिकी 2' में लीड रोल में नजर आई थी। फैंस इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर को लीड एक्ट्रेस को तौर पर देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद जेनिफर विंगेट का नाम सामने आया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्ट्रेस के नाम पर मेकर्स में सहमती नहीं बन पाई। बॉलीवुड लाइफ इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने लाया है, जिसके अनुसार मेकर्स इस बार किसी नए चेहरे को मौका देने वाले है। लेकिन अभी तक नाम का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
View this post on Instagram
कब रिलीज हुई थी 'आशिकी'
'आशिकी' फिल्म साल साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अहम रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates