Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Family Man 3 को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी स्ट्रीम? दमदार होगा विलेन

The Family Man 3: ओटीटी की सबसे हिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' मनोज बाजपेयी की जबरदस्त एक्टिंग और दमदार स्टोरीलाइन से सजी इस सीरीज का तीसरा पार्ट अब ज्यादा दूर नहीं है. जानिए कब रिलीज होगी ये वेब सीरीज?

By: Masummba Chaurasia  |  Published: June 6, 2025 9:50 PM IST

Family Man 3 को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी स्ट्रीम? दमदार होगा विलेन

ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' जिसके तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार था, उनकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है. मनोज बाजपेयी की जबरदस्त एक्टिंग और दमदार स्टोरीलाइन से सजी इस सीरीज का तीसरा पार्ट अब ज्यादा दूर नहीं है. दो धमाकेदार सीजन के बाद अब 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है.

कब रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 3'?

'द फैमिली मैन 3' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब खुद श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी ने इसकी रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. रिलीज डेट को लेकर एक्टर बोले कि नवंबर 2025 में सीजन 3 स्ट्रीम किया जाएगा. यानी इस साल के आखिरी में एक बार फिर से पर्दे पर दिखेगा श्रीकांत का खुफिया मिशन.

कहां देख पाएंगे सीजन 3?

पहले दो सीजन की तरह ही 'द फैमिली मैन 3' को भी आप Amazon Prime Video पर देख पाएंगे. राज और डीके के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज पहले ही ओटीटी की टॉप थ्रिलर शोज में शुमार हो चुकी है.

इस बार विलेन बनेंगा ये एक्टर

इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि सीजन 3 में एंट्री हो रही है, दमदार एक्टर जयदीप अहलावत की. उन्हें आपने 'पाताल लोक' जैसी सीरीज में देखा होगा. अब वो 'द फैमिली मैन 3' में मुख्य विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनकी एंट्री से शो में जबरदस्त थ्रिल और टेंशन देखने को मिलेगा.

क्या होगा इस सीजन में खास?

इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटेंस, एक्शन से भरपूर और पॉलिटिकल थ्रिलर से लबरेज होगी. श्रीकांत तिवारी का किरदार एक नए मिशन पर होगा और जयदीप अहलावत की एंट्री से उसकी राहें और भी मुश्किल हो जाएंगी. तो तैयार हो जाइए साल के सबसे बड़े ओटीटी धमाके के लिए, 'द फैमिली मैन 3' नवंबर 2025 में धमाकेदार विलेन, हाई वोल्टेज एक्शन और भरपूर ड्रामा के साथ आएगी.