The Family Man 3 का इंतजार खत्म, इस दिन से होगा मनोज बाजपेयी की सीरीज का ग्लोबल प्रीमियर

The Family Man season 3 release date confirmed: एक्शन और थ्रिल से भरपूर मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज The Family Man के तीसरे सीजन के रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 28, 2025 2:35 PM IST

The Family Man 3 का इंतजार खत्म, इस दिन से होगा मनोज बाजपेयी की सीरीज का ग्लोबल प्रीमियर

The Family Man season 3 release date confirmed: आजकल ओटीटी की वेब सीरीज दर्शकों के दिल में खास जगह बना रही हैं. मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दो जबरदस्त सीजन के बाद अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आ रहा, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने The Family Man 3 के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. ये सीरीज 21 नवंबर को ग्लोबली रिलीज होगी यानी एक बार फिर स्पाई एक्शन थ्रिलर से मनोज बाजपेयी तहलका मचाने वाले हैं.

प्राइम वीडियो की इस सीरीज के नए सीजन में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने मशहूर किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे, जो एक बेहतरीन अंडरकवर स्पाई है. इस बार सीरीज बाकि दो सीजन और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है. द फैमिली मैन सीजन 3 का पहला एपिसोड 21 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगा.

TRENDING NOW

बता दें कि मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन साल 2019 में और दूसरा सीजन साल 2021 में आया था. दोनों सीजन को भरपूर प्यार मिला था. अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार भी खत्म हो गया है.