तैमूर अली खान...बॉलीवुड का वह चहेता स्टार किड्स जिसपर दुनिया भर की निगाहें हैं। जी हां हर किसी को करीना और सैफ अली खान के लाडले तैमूर की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार होता है। तैमूर की लोकप्रियता का आलम तो देखिए जैसे ही उनकी कोई तस्वीर सामने आती है वह तुरंत इंटरनेट पर बवाल मचा देती है। हर किसी की जुबा पर सिर्फ यही बात होती है कि तैमूर की नई तस्वीर देखी क्या?
बता दें कि अगर आप बॉलीवुड के इस स्टार किड की तस्वीरों के इंतजार में रहते हैं तो आपको बता दें कि हमारे हाथ नन्हें नबाव की नई तस्वीर लग चुकी है। बता दें कि जो तस्वीरें हमें मिली हैं उसमें तैमूर का क्यूट अंदाज एक बार फिर से आपका मन मोह लेगा। इन तस्वीरों में तैमूर बड़े ही गौर से कैमरों की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर लाल और नीले रंग की टीशर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में तैमूर की बुआ यानि सोहा अली खान ने तैमूर को लेकर बड़ा खुलासा किया था। सोहा ने कहा कि, "तैमूर अब हर चीज को जानने के लिए उत्सुक रहता है। अब वह चीजों को काफी अच्छी तरीके से पकड़ भी लेता है। इतना ही नहीं वह चीजों को छीनकर फेंक देता है। इनाया (सोहा की बेटी) अभी काफी छोटी है और हमारे घर में सभी लोग इस बात को लेकर डरे रहते हैं कि कहीं तैमूर अकेले में उसके पास ना चला जाए। खास तौर पर भाई (सैफ अली खान) को इस बात की चिंता तब और भी हो जाती है जब तैमूर इनाया के आसपास रहता है।"
[इसे भी पढ़ें- करण जौहर के बच्चों यश और रुही जौहर के पहले जन्मदिन पर चार चांद लगाएंगे तैमूर और मीशा, पढ़े पूरी खबर]
वैसे आपको बता दें कि नन्हें नबाव कल करण जौहर के जुड़वा बच्चों रुही और यश के पहले जन्मदिन में चार चांद लगा सकते हैं। करण के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में डीएनए को बताया था कि करण के बच्चों के जन्मदिन पार्टी का न्यौता तैमूर के अलावा मीशा कपूर और लक्ष्य कपूर को मिला है। तो आप तैयार हो जाइए तैमूर और बच्चा पार्टी की नई तस्वीर के लिए। वैसे आपको तैमूर की नई नवेली तस्वीर कैसी लगी?