बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना और उसमें टिके रहना एक बहुत बड़ी बात है. फिल्मों में एंट्री मिलना बहुत आसान बात है लेकिन इंडस्ट्री में लगातार बने रहना बहुत मुश्किल है. कई बार बेहतरीन टैलेंट स्टार्स को लगातार काम नहीं मिल पात है. ऐसे में रोजी रोटी चलाने के लिए एक्टरों को और भी कई काम करना पड़ जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े बैनर्स की फिल्मों और कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन अब गुजारा के लिए में देहरादून की सड़कों पर अपनी पत्नी के साथ मोमोज बेचने को मजबूर हैं. आइए जानते हैं...
बड़े बैनर्स की फिल्मों में यादगार रोल
हम जिसकी बात कर रहें हैं उनका नाम भूपेंद्र तनेजा है. भूपेंद्र बॉलीवुड के कई बड़ी फिल्मों में छोटे और यादगार किरदार निभाए हैं. इन्होंने आखिरी फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज हुई 12वीं फेल में काम किया था. इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने बनाई थी. इस फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ एक सीन में लाइब्रेरियन का किरदार निभाया था. ब्राउन कुर्ते में उनके इस छोटे से रोल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. भूपेंद्र तनेजा ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', और शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में भी काम किया है. इसके अलावा भूपेंद्र कई और वेब सीरीज में भी काम किया है.
TRENDING NOW
इस वजह से बेचते हैं मोमोज
फिल्मों में शानदार एक्टिंग और कई बड़े फिल्मों में काम करने के बाद भी भूपेंद्र मोमोज बेचने पर मजबूर हैं. दरअसल, फिल्मों में लीड एक्टर को बहुत अच्छा पैसा मिलता है, लेकिन फिल्मों में साइड किरदार निभाने वाले एक्टर को बहुत कम पैसा मिलता है. उन्होंने देहरादून में अपनी मोमोज की दुकान शुरू की है, जिसका नाम उन्होंने अपनी आखिर फिल्म के नाम पर '12वीं फेल’ रखा है. भूपेंद्र खुद ही मोमोज बनाते हैं और खुद ही सर्व करते हैं, इस काम में उनकी पत्नी उनका साथ देती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates