आंख मारना पड़ा प्रिया प्रकाश को भारी, अब कानूनी दांव-पेंच में फंसी इंटरनेट सेंसेशन

बता दें, जब से इस फिल्म का वीडियो रिलीज़ हुआ है तब से हर कोई बस प्रिया को सर्च कर रहा है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: February 14, 2018 12:09 PM IST

पिछले कुछ तीन दिनों से तैमूर अली खान नहीं, बल्कि प्रिया प्रकाश वारियर का जिक्र हर कोई कर रहा है, लेकिन अब कानूनी पचड़ों में भी फंसती नजर आ रही है। प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अडार लव' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जो आने वाले 3 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला गाना 'मानिका मलयारा पूवी' रिलीज किया गया है। अब खबरों की मानें तो प्रिया पर एक मुस्लिम संघठन ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस गाने के बोल को लेकर हैदराबाद के कुछ युवाओं ने आपत्ति जताई है।

शिकायत करने वाले इन युवाओं की मानें तो प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो उन्हें भी काफी पसंद आया था, लेकिन जब उन्होंने गाने के बोल सुने तो वो भी हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद युवाओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। [इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होते ही प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से मिला आॅफर, इस डायरेक्टर ने मांगी डेट्स]

बता दें, जब से इस फिल्म का वीडियो रिलीज़ हुआ है तब से हर कोई बस प्रिया को सर्च कर रहा है। प्रिया ने तो गूगल सर्च में सनी लियोनी, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ दिया है। उनके वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है। साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स की संख्या दो दिन के भीतर ही 29 लाख से भी ज्यादा हो गई। 24 घंटे के अन्दर ही इस डेब्यूटेंट एक्ट्रेस प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई थी। प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अडार लव' के ज़रिये इंडस्ट्री में अपने कदम रखने जा रही है, लेकिन उनके इस वीडियो ने उन्हें अब एक सुपरस्टार बना दिया है। प्रिया, महज 18 साल की हैं और त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी. कॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं।