‘धूम 4’ पर अभिषेक बच्चन का सबसे बड़ा खुलासा, टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल...

अभिषेक बच्चन ने बताया है कि 'धूम 4' को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उनमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 19, 2018 9:20 AM IST

पिछले दो सालों से अभिषेक बच्चन की सुपरहिट 'धूम' सीरीज की चौथी कड़ी को लेकर खबरों का सिलसिला लगातार जारी है। समय-समय पर इस फिल्म के साथ बड़े-बड़े कलाकारों का नाम जुड़ता रहता है। कभी खबरों में आता है कि 'धूम 4' में शाहरुख खान की एंट्री हो गई है तो कभी बताया जाता है कि इसमें रणबीर कपूर दिखाई देंगे।

इन सारी खबरों के बीच 'धूम 4' का इंतजार कर रहे दर्शकों का माथा चकरा जाता है। उन्हें समझ नहीं आता है कि वो किस खबर पर भरोसा करें। हाल में डीएनए से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने 'धूम 4' को लेकर बड़ा बयान दिया है और बताया है कि इस फिल्म को लेकर अभी कोई भी डेवलेपमेंट नहीं नहीं हुई है।

अभिषेक बच्चन ने डीएनए को बताया है, ‘धूम को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन मैं तब तक किसी पर भरोसा नहीं करूंगा जब तक कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा खुद इसका ऐलान नहीं कर देते हैं। धूम की पहली तीन कड़ियों को लेकर उन्होंने मुझे फोन पर ही जानकारी दी थी। वो मुझे कॉल लगाकर बोलते थे कि “अब हम लोग तैयार हैं। हम फिल्म शरू कर सकते हैं”… लेकिन चौथी कड़ी को लेकर अभी तक कोई डिस्कसन ही नहीं हुआ है।’

बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने 'बंटी और बबली' के रीमेक पर भी चर्चा की और बताया कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जो भी खबरें मीडिया में आ रही हैं वो केवल अफवाहें हैं।

'गुलाब जामुन' को लेकर भी अभिषेक बच्चन ने चर्चा की और बताया, ‘यह काफी खूबसूरत कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवारा ने मुझे इसकी कहानी एक साल पहले सुनाई थी और मुझे यह काफी पसंद आई थी। हम लोग इस पर तभी से काम कर रहे हैं। हालांकि हमने इसकी शूटिंग डेट्स फाइनल नहीं की हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही शुरू हो जाएगी।’

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...