बीते दिन एक मीडिया ऑर्गनाइजेशन ने अपनी खबर में इस बात की जानकारी दी थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर में बताया गया था कि फिल्म ‘बागी 2’ के प्रमोशन के दौरान ज्यादातर लाइम लाइट टाइगर श्रॉफ के ऊपर ही है, जिसकी वजह से दिशा पटानी कुछ नाखुश चल रही हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिशा की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि टाइगर के साथ उनकी तीखी तकरार तक हो गई।
इस खबर के बाद दिशा और टाइगर के चाहने वाले काफी हैरान रह गए थे क्योंकि फिल्म ‘बागी 2’ को लाखों लोग इस वजह से भी देखने की प्लानिंग कर रहे हैं क्योंकि यह दोनों कलाकार पहली बार साथ आ रहे हैं। अगर आप भी टाइगर और दिशा के उन्हीं फैंस में से एक हैं तो हम आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते में कोई खटास नहीं आयी है।
असल में हमारे हाथ दिशा और टाइगर की कुछ ताजा तस्वीरें लगी हैं। इन तस्वीरों में दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ के लिए गाड़ी का गेट खोलते हुए दिख रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह तस्वीरें कहां की हैं तो हम आपको बता दें कि यह तस्वीरें हमने अपने कैमरे में तब कैद की थीं जब दोनों कलाकार अपनी नई फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन के लिए दिल्ली रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे।
आप इन तस्वीरों को देखकर आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर दिशा और टाइगर के बीच किसी प्रकार की तकरार हुई होती तो क्या दोनों इस तरह से मस्ती करते हुए दिखाई पड़ते और क्या दिशा पटानी यूं टाइगर के लिए गाड़ी का गेट खोलती ?
दोनों को इस तरह से साथ देखकर हम तो बस यही कहेंगे कि इनकी जोड़ी ऐसे ही बने रहे। वैसे आप लोगों को इन तस्वीरों को देखकर क्या लगता है ? क्या वाकई में दिशा और टाइगर में तकरार हुई होगी, कमेंट करके बतायें।