Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Athiya Shetty Education: आथिया शेट्टी के साथ इन स्टार्स ने की थी पढ़ाई, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं केएल राहुल की दुल्हनिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी की पढ़ाई बहुत शानदार रही है. आथिया शेट्टी के साथ बॉलीवुड के कई और स्टार्स ने भी पढ़ाई की है. आएइ जानते हैं कि केएल राहुल की पत्नि कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 4, 2025 1:12 PM IST

Athiya Shetty Education: आथिया शेट्टी के साथ इन स्टार्स ने की थी पढ़ाई, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं केएल राहुल की दुल्हनिया

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने क्रिकेटरों से ब्याह रचाया है. अनुष्का शर्मा, शर्मिला टैगोर, गीता बसरा जैसे कई और नाम इस लिस्ट में हैं. अब इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है. आथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की हैं. दोनों एक दूसरे को लंबे समय के डेट किया था. वहीं दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी. आपको बता दें कि अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था. आथिया के पिता बॉलीवुड के एक्टर सुनील शेट्टी हैं. वहीं आथिया की मां माना शेट्टी एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं. अथिया के भाई अहान शेट्टी भी बॉलीवुड एक्टर हैं. आथिया और केएल राहुल की शादी को 2 साल से ज्यादा गया है. हाल ही में आथिया ने एक बेटी को जन्म दिया था.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं आथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी का एजुकेशन भी बहुत बहुत शानदार रहा है. आथिया शेट्टी ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की है. आथिया शेट्टी ने फिल्ममेकिंग एंड लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है. वहीं बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से फिल्ममेकिंग सीखीं है. पढ़ाई के साथ साथ आथिया ने इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, शेफ, आर्किटेक्ट जैसे कामों को भी सिखा है.

बॉलीवुड डेब्यू और स्कूल की कहानी

अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अथिया को इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था. वहीं अथिया शेट्टी स्कूल में एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जूनियर थीं. वहीं एक इंटरव्यू में आथिया ने बताया था कि स्कूल के दिनों में टाइगर श्रॉफ उन्हें काफ़ी परेशान किया करते थे. इन दिनों आथिया शेट्टी अपने मदरहुड को एंजॉय कर रहीं हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.