सिनेमा जगत में कुछ कलाकार अपनी एक्टिंग को इतना खुलकर जीते हैं कि दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी वही समझने लगते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही दिग्गज अभिनेता के बारे में बता रहें हैं. ये एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार के लिए फेमस थे. इनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि लोग इन्हें असल में विलेन समझने लगे थे. वहीं लोग इनसे नफरत भी करने लगे थे. नफरत इस कदर बढ़ गया था कि पब्लिक प्लेस में एक महिला ने चप्पल फेंक कर इन्हें मारा था. आपको बता दें कि ये एक्टर एक अमीर परिवार से थे लेकिन इनपर एक्टिंग का जूनून था. इस जूनून में ही वो घर से भाग गए. आइए जानते हैं...
कौन हैं वो एक्टर ?
हम आपको जिस एक्टर के बारे में बता रहें हैं उनका नाम जीवन है. एक्टर जीवन ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. उनकी बेहतरीन विलेन एक्टिंग फिल्म के हीरो से भी बेहतरीन होती थी. एक्टर जीवन एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन वो हमेशा से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे. एक्टिंग के लिए वो सबकुछ छोड़कर घर से भाग गए थे. जीवन घर से महज 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे. मुंबई में पहले उन्होंने छोटे-मोटे काम किए और फिर फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया. जीवन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.
TRENDING NOW
महिला ने इस वजह से मारा था चप्पल
जीवन के बारे में दिलचस्प चीज है कि वो एक समय में 61 बार नारद मुनि का किरदार निभाया था. वहीं वो इसी किरदार के लिए फेमस भी थे. नारद मुनि के किरदार के बाद जीवन ने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाना शुरू किया. 'अमर अकबर एंथनी', 'जॉनी मेरा नाम', 'नया दौर', 'कोहिनूर', आंखे', 'मेला' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में जीवन ने खलनायक के किरदार के रूप में नजर आएं. उन्होंने विलेन का किरदार इतना शानदार किया कि लोग उन्हें असल का विलेन समझने लगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, जीवन जब ट्रेन से उतरे, तो उनका स्वागत करने के लिए बड़ी भीड़ जमा थी. उसी भीड़ में मौजूद एक महिला ने उन्हें चप्पल फेंककर मार दी. जब महिला से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि जीवन एक 'घटिया इंसान' हैं और उन्होंने कई लोगों की हत्या की है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates