भरी महफिल में आलिया भट्ट को छेड़ बैठे रणवीर सिंह, कहीं भड़क न जाएं रणबीर कपूर, देखें वीडियो

फिल्म के ट्रेलर के बाद जब आलिया भट्ट ने...

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: January 10, 2019 1:44 PM IST

रणवीर सिंह का कितने उत्साहित और एनर्जी से भरपूर हैं ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन जो नहीं जानते वो ये है कि वो काफी मजाकिया भी हैं। कई बार रणवीर सिंह के मजाक उनके को-स्टार्स के लिए मुश्किल का सबब भी बन जाते हैं। जैसा कि अभी हाल ही में आलिया भट्ट के साथ हुआ। आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नजर आईं थी। इस दौरान फिल्म के ट्रेलर के बाद जब आलिया भट्ट ने एक पत्रकार ने रणवीर सिंह और रणबीर सिंह की तुलना करते हुए एक सवाल पूछा तो उन्होंने इसका बेहद संयमित जवाब दिया। लेकिन अपने रणवीर सिंह है न, कोई बात हो और उसे वो मसालेदार न बना दें ऐसा कैसे हो सकता है।

तो ऐसा ही कुछ यहां पर भी हुआ। रणवीर सिंह और रणबीर सिंह की तुलना वाले सवाल का जवाब देते हुए जब आलिया ने कहा, 'दोनों ही बहुत अच्छे इंसान है, बेहतरीन अदाकार हैं और दोनों ही मेरे लिए काफी स्पेशल है। सिर्फ अगर कोई फर्क है तो ये कि एक के साथ मैं 'गली बॉय' कर रही हूं और दूसरे के साथ मैं 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हूं।' आलिया ने जैसे ही अपनी ये बात खत्म की तो वैसे ही रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा जोड़ दिया कि आलिया भट्ट बुरी तरह से शर्मा गईं। ऐसा रणवीर सिंह ने क्या कह दिया ये आप खुद ही इस वीडियो में देखें-

बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अगर आपने ये ट्रेलर अभी तक नहीं देखा है तो यहां क्लिक कर देख सकते है।

डायरेक्टर जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया दोनों ही मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़े किरदारों में दिखाई दिए हैं जिनका सपना कुछ बनने का है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का किरदार निभाया है। तो वहीं, आलिया उनकी प्रेमिका के रोल में दिखाने वाली है। हालांकि फिल्म में कल्कि कोचलिन भी एक अहम किरदार में है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...