Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' की इन 5 चीजों में छिपा है कहानी का राज, खास होने वाली है आमिर की ये फिल्म

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' के लोगो की बात करें तो यह इंडियन 'गेम आॅफ थ्रोन्स' के करीब 'पाइरेट्स आॅफ द कैरेबियन' की याद दिला रहा है।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: September 17, 2018 3:44 PM IST

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' की इन 5 चीजों में छिपा है कहानी का राज, खास होने वाली है आमिर की ये फिल्म

साल 2018 की मच अवेटेड फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' का लोगो रिवील कर दिया गया है। यशराज फिल्मस की इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इन चारों के अलावा और भी कई दमदार एक्टर इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। मसलन रोनित रॉय और सत्यदेव कंचरना जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के लोगो टीजर ने ही जहां इस फिल्म के मिजाज की ओर इशारा कर दिया है, वहीं इस फिल्म की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' की कहानी 1839 में आए फिलिप मीडोज टेलर के नॉवेल 'कन्फेशन आॅफ ए ठग' पर बेस्ड है। इससे एक बात तो जाहिर है कि फिल्म ब्रिटिश एरा में लेकर जाएगी। फिल्म भारत के उस दौर में लेकर जाएगी जहां आजादी के नायक भी थे तो खूंखार ठग भी जो राहगीरों को लेकर नरम दिल नहीं थे। फिलिप मीडोज के नॉवेल का जो नायक है, असल में वह एंटी-हीरो है। मुख्य किरदार का नाम है अमीर अली। अमीर पेशे से ठग है और उतना ही बर्बर भी है। जाहिर सी बात है नॉवेल के इस दिलचस्प किरदार में आमिर खान नजर आने वाले हैं। अमीर और उसका पिता स्थानीय राजा को भरोसे में लेकर अपना काम बदस्तूर जारी रखते हैं।

अमीर के अलावा भी इस नॉवेल में कई दिलचस्प ठग और भी हैं, लेकिन अमीर इन सबमें सबसे शातिर और सबसे ज्यादा बर्बर है। विजय कृष्ण आचार्य ने अपनी फिल्म में इस किरदार को किस ढंग से रीक्रिएट किया है, इसका कोई अंदाजा नहीं। हालांकि, आमिर खान ने चीनी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका किरदार इतना बर्बर है कि वह अपने लाभ के लिए अपनी मां तक को बेच दे। इसी से जाहिर है कि पर्दे पर आमिर कितने शातिर ठग के रूप में आ रहे हैं। फिल्ममेकिंग के लिहाज से भी ये फिल्म भव्य होने जा रही है। किरदारों से लेकर वॉर सीन खासकर इस ढंग से नजर आने वाले हैं, जैसे पहले कभी शायद ही नजर आए हों। खैर, फिल्म का लोगो भी कई दिलचस्प राज छिपाए हुए है, जिसे हमने डीकोड करने की कोशिश की है...

यूं ही नहीं है बाज का होना
बाज ऐसा पक्षी है जो अपने टारगेट पर निगाहें जमाने और उसे अपने साथ एक झटके में उड़ा ले जाने के लिए मशहूर है। फिल्म के लोगो में भी बाज है और साथ ही एक जगह उड़ता हुआ बाज नजर भी आ रहा है। इससे एक बात तो जाहिर है कि फिल्म के मुख्य किरदार के प्रतीक के रूप में बाज को लोगो में शामिल किया गया है।
Thugs Of Hindostan 1

हवा में लहराती दो तलवारें
फिल्म के लोगो में दो तलवारें इसके एक्शन को बयां कर रही हैं। इसके अलावा 18वीं सदी में ठगों के पास हथियारों के नाम पर तलवारें ही होती थी। तलवारें इस बात का भी प्रतीक हैं कि फिल्म में एक्शन भी भरपूर मिलने वाला है।
Thugs Of Hindostan 5

शैडो में नजर आता किला
इस टीजर में किला भी नजर आ रहा है। जाहिर है इस कहानी में रजवाड़े भी नजर आने वाले हैं। शैडो में नजर आ रहा किला नॉवेल के उस राजा का हो सकता है जिसका अमीर अली और उसका पिता मिलकर दिल जीत लेते हैं।
Thugs Of Hindostan 3

पुराने भारत का नक्शा
पुराने भारत का नक्शा यूं ही नजर नहीं आ रहा है। ये उस दोर की कहानी है जब दौर की कहानी है जब सरहद आज की तरह सेनाओं से पैक नहीं थी। ऐसे में जाहिर है ठगी एक हिस्से में न होकर कई इलाकों में फैली हुई नजर आने वाली है।
Thugs Of Hindostan 4

पानी में धीरे-धीरे उतरता लंगर
इस लोगो टीजर के अंत में जहाज का लंगर पानी में उतरता हुआ नजर आ रहा है, जिससे ये बात तो साफ है कि युद्ध केवल जमीन पर ही नहीं होगा बल्कि समंदर के भी शानदार शॉट्स फिल्म में दिख सकते हैं।
Thugs Of Hindostan 6

कुल मिलाकर लोगो की बात करें तो इंडियन 'गेम आॅफ थ्रोन्स' के करीब 'पाइरेट्स आॅफ द कैरेबियन' तक की याद दिला रहा है।


About the Author

Gaurav Nauriyal