Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लोगो देखकर ही फैंस ने कहा ब्लॉकबस्टर है 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान', आमिर खान की झलक देखने को बेताब हुई आॅडियंस

फिल्म का लोगो रिवील होते ही ट्विटर पर भी फैंस की ओर से काफी दिलचस्प कमेंट सामने आ रहे हैं।

By: BollywoodLife  |  Published: September 17, 2018 1:39 PM IST

लोगो देखकर ही फैंस ने कहा ब्लॉकबस्टर है 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान', आमिर खान की झलक देखने को बेताब हुई आॅडियंस

आमिर खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो साल भर में एक फिल्म ही लेकर हाजिर होते हैं। उनकी इसी एक फिल्म के इंतजार में दर्शक साल भर उनका इंतजार करते हैं। शायद फैंस ये जानते हैं कि आमिर खान किसी फिल्म को लेकर आएंगे तो उस कहानी में दम ही होगा। आमिर ने लगातार अच्छी फिल्मों के दम पर आॅडियंस का जो भरोसा जीता है, उसी का नतीजा है कि अभी उनकी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' का लोगो ही आउट हुआ है और लोगों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बताना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि यशराज फिल्म्स ने हाल ही में 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' का लोगो रिवील किया है। ये लोगो जितना रहस्यमई है, कहानी भी उतनी ही मजेदार होने जा रही है। कम से कम पिछले दिनों इस फिल्म के सेट से आई कुछ धुधंली तस्वीरों, जिनमें स्टार्स के लुक नजर आ रहे थे को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म के लोगो की ही बात करें तो इसमें तलवार से लेकर बाज और जहाज का लंगर तक नजर आ रहा है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म का लोगो रिवील होते ही ट्विटर पर भी फैंस की ओर से काफी दिलचस्प कमेंट सामने आ रहे हैं। फिल्म को लेकर यूजर्स का कहना है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकएंड में ही 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। ​दीपावली के अगले दिन यानी कि 8 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर यह हाल तब है, जबकि अभी केवल लोगो ही रिवील किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट की झलक तक अभी देखने को नहीं मिली है, लेकिन बावजूद इसके फैंस उत्साहित हैं। आप यहां यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं...

बहरहाल, हमें भी पूरा यकीन है कि 4 दिन लंबा वीकेंड मिलने से 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करने जा रही है।