बॉलीवुड के हॉट कपल कहे जाने वाले दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने दावा किया था कि, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते में खटास आ गयी है। इन दोनों में अगल होने का बड़ा फैसला ले लिया है। दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहे मनमुटाव के बाद दोनों ने बड़ा फैसला ले लिया है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। timesnownews के सूत्र के अनुसार, 'टाइगर और दिशा बहुत साथ हैं।। ब्रेक-अप अफवाहें निराधार हैं। ये दोनों कल ही लंच के लिए गए हुए थे। इसके बाद इस तरह की खबर आना गलत है। '
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ब्रेकअप, 3 साल के रिलेशनशिप के बाद तोड़ा रिश्ता
वैसे आपको बता दें, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फिल्म 'बागी 2' में दिखाई दी थी। बड़े पर्दे पर दिशा और टाइगर की सिजलिंग ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद भले ही ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हो लेकिन इन दोनों के फैंस दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'आर्टिकल 15' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस की वर्दी में छानबीन करते नजर आए आयुष्मान खुराना
बात अगर वाले दिशा पाटनी की करें तो, वो सलमान खान के साथ हाल ही में फिल्म 'भारत' में दिखाई दी थी। सलमान के अपोजिट दिशा काफी अच्छी दिखाई दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। मालूम हो कि ये पहली बार था जब बड़े पर्दे पर दिशा पाटनी के साथ सलमान खान दिखाई दिए थे। फिल्म में इन दोनों के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर नजर आए थे।
तो वहीँ टाइगर श्रॉफ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के अपोजिट नजर आए थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...