टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ब्रेकअप, 3 साल के रिलेशनशिप के बाद तोड़ा रिश्ता

बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 24, 2019 3:29 PM IST

बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ये खबर उनकी रिलेशनशिप को लेकर है। आपको बता दें, पिछले तीन सालों से टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मूव डेट, लंच और डिनर करते हुए देखें जाती है लेकिन रिपोर्ट की माने तो दोनों के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं। भले ही ये दोनों साथ में पब्लिक प्लेस करते हुए लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर इजहार नहीं किया है।

'आर्टिकल 15' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस की वर्दी में छानबीन करते नजर आए आयुष्मान खुराना

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के करीबी दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के अनुसार, दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते में दरार आ गयी है। इन दिनों का रिश्ता कठिन परिस्तिथि से गुजर रहा है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने रिश्ते से उब गए है और अलग-अलग रास्ता ढूंढ लिया है। इसका रिश्ता इतना बिगड़ चूका है कि दोनों का ऑफिशियली ब्रेकअप हो चुका है।

एयरपोर्ट पर नजर आया कपूर सिस्टर्स का कैजुअल लुक, लेटेस्ट तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे खुश

वैसे आपको बता दें, दिशा पटानी हाल ही में आदित्य ठाकरे के साथ दिखाई दी थी। इस दौरान इन दोनों के बीच का दोस्ताना साफ तौर पर दिखाई दिया था। वैसे आपको बता दें, आदित्य ठाकरे इन दोनों के रिश्ते के बीच नहीं आए है बल्कि ये दोनों आपसी मतभेद के कारण अलग हो रहे हैं। आपको बता दें, इस खबर को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है।

मालूम हो कि दो दिन पहले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ को साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। डिनर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल में से एक है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई देती है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...