टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ का सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ से है खास रिश्ता, पढ़ें पूरी खबर

आज ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की नई फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 21, 2018 5:03 PM IST

आपको याद होगा कि जब सलमान खान और कटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने वाली थी तब हमने आपको अपनी एक खास रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि यशराज फिल्म्स भाईजान की इस फिल्म के एक्शन पर खूब सारा रुपये खर्च कर रहा है। फिल्म के निर्माताओं की कोशिश है कि जब 'टाइगर जिंदा है रिलीज हो तो वो एक्शन के मामले में इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दे।

फिल्म पिछले साल रिलीज हो चुकी है और इसने ऐसा कर भी दिया है। अगर आपने आज रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की 'बागी 2' का ट्रेलर देखा होगा तो आप इस बात को अच्छी तरह महसूस भी कर पाये होंगे। फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर में दिखने वाला एक्शन इतना कमाल का है कि कहीं-कहीं यह 'टाइगर जिंदा है' से भी आगे निकलता हुआ दिखाई देता है।

इस बात से पता चलता है कि 'बागी 2' के निर्माताओं ने दर्शकों की उम्मीदों का पूरा ध्यान रखते हुए अपनी फिल्म को बनाया है। उन्हें इस बात का अहसास पूरी तरह से था कि 'टाइगर जिंदा है' के एक्शन को देखने के बाद दर्शक उससे कम स्तर का एक्शन बिल्कुल भी देखना नहीं चाहेंगे। अगर वो किसी भी मामले में कमतर साबित होंगे तो उसका सीधा असर फिल्म पर ही पड़ेगा।

[इसे भी पढ़ें- ‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लीक हो गई फिल्म की कहानी, आप भी जान लीजिए]

बेहतरीन एक्शन ही नहीं दमदार कलाकारों से भी सजी हुई है फिल्म बागी 2:

अगर आपने फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर ध्यान से देखा हो तो यह महसूस किया होगा कि इसमें दर्शकों को केवल बेहतरीन एक्शन ही नहीं बल्कि दमदार कलाकार भी देखने के लिए मिलेंगे। जिनमें मनोज बाजपेयी, दीपक ढोबरियाल, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, वैसे ही टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' भी सिनेमाघरों में कमाई करेगी।