टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 2' तो थोड़े दिनों बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन इसकी धमक अभी से लोगों के बीच सुनाई देने लगी है। कल ही फिल्म का ट्रेलर पेश किया गया था, जिसको लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों के द्वारा मिल रहे इसी प्यार का नतीजा है कि 'बागी 2' के ट्रेलर को मात्र 24 घंटों में 60 मिलियन बार देखा जा चुका है। ऐसा लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने से पहले टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' डिजिटल मीडिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी।
[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ का बागी अवतार देख, यह क्या कह उठे सुनील शेट्टी....]
'बागी 2' के ट्रेलर को मिले 60 मिलियन व्यूज की बात की जाए तो यह यू-ट्यूब, फेसबुक, हॉटस्टार और स्टार टीवी नेटवर्क को मिलाकर आये हैं। जिससे साफ होता है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म के ट्रेलर को केवल एक ही दर्शकवर्ग के द्वारा नहीं बल्कि सभी माध्यमों के दर्शकवर्ग ने इसे पसंद किया है।
Over 60 Million BAAGHIS! Thank you for the love! Watch the #Baaghi2Trailer if you haven’t already https://t.co/HA6b0dsoeo@DishPatani #SajidNadiadwala @khan_ahmedasas @foxstarhindi @Ngemovies @TSeries pic.twitter.com/6wf2KlCAyK
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) February 22, 2018
'बागी 2' का ट्रेलर लांच करने के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी हैलीकॉप्टर से जमीन पर उतरे थे, जिस कारण कल मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई थी। साथ ही ट्रेलर लांच करते समय 200 लोग इवेंट पर मौजूद थे, जो टाइगर और दिशा का बागी अंदाज देख उत्साह से भर गए थे।
आपको बता दें कि फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर को केवल आम जनता के द्वारा नहीं बल्कि फिल्म सितारों के द्वारी भी खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने ट्विटर पर 'बागी 2' के ट्रेलर की तारीफ में ट्वीट किए हैं। यह भी एक बहुत बड़ी वजह रही है कि ट्रेलर एक बड़ी आबादी तक मात्र 24 घंटों में पहुंच सका है।
[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ का ट्रेलर देख, खिलाड़ी कुमार ने कहा...]
निर्देशक अहमद खान की 'बागी 2' को साजिद नडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर और दिशा के अवाला मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। टाइगर श्रॉफ की यह एक्शन पैक्ड फिल्म इस साल 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।