‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लीक हो गई फिल्म की कहानी, आप भी जान लीजिए

क्या आपने ट्रेलर देखने के दौरान नोटिस किया कि 'बागी 2' की कहानी क्या है ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 21, 2018 4:21 PM IST

अब से कुछ देर पहले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर का इंतजार कल से ही दर्शकों के बीच बड़ी बेसब्री के साथ हो रहा था। ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इसको लेकर लोगों में कल से जैसी उत्सुकता थी, यह उस पर खरा उतरा है। लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही एक चीज जो फिल्म के लिए बहुत ही खराब हुई है वो यह कि दर्शकों को इसकी कहानी के बारे में पता चल गया है।

जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। जिस इंसान ने भी फिल्म के ट्रेलर को ध्यान से देखा होगा, वो यह आसानी से समझ गया होगा कि इसकी कहानी क्या है ? अगर आपने अब तक ट्रेलर नहीं देखा है या फिर ट्रेलर देखने के बाद भी अपको फिल्म की कहानी समझ नहीं आयी है तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं।

फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत में ही दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ से एक बच्ची को ढूंढने के लिए मदद मांगती दिखती हैं। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ उस बच्ची को ढूंढने के लिए निकल पड़ते हैं और तबाही मचाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद यह साफ हो जाता है कि फिल्म का विषय चाइल्ड ट्रैफिकिंग है। जिसके आस-पास 'बागी 2' की कहानी गढ़ी गई है।

क्या कहानी लीक होने से फिल्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा:

'बागी 2' की कहानी लीक होने के बाद अगर आप यह सोच रहे हैं कि इससे फिल्म पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? तो हम आपको बता दें कि भले ही लोगों को फिल्म की कहानी पता चल गई हो लेकिन दर्शकों को आकर्षिक करने वाली इस फिल्म की सबसे खास चीज इसका जबरदस्त एक्शन है। हमें पूरी उम्मीद है कि लोग कहानी जानने के बाद भी टाइगर श्रॉफ का एक्शन देखने के लिए सिनेमाघर का रुख जरूर करेंगे। वैसे आपका इस बारे में क्या मानना है ? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बतायें....