टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में दोनों ही बेहद हॉट, सेक्सी और रिबेलियस अंदाज में दिखाई दे रहे है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन है यह इसका ट्रेलर देख ही साफ हो जाता है।
एक्शन हीरो के अंदाज में टाइगर श्रॉफ सब पर भारी दिख रहे हैं। वहीं दिशा पटानी भी रफ-टफ लुक में दिखाई दी है। फिल्म में मनोज वाजपेई एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग दिखाने के लिए तैयार है। मनोज वाजपेई मनोज वाजपेई के अलावा फिल्य में रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में है।
फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है। साजिद नाडियावाला की इस एक्शन फिल्म के जारी पोस्टर से ही फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ गई है।
बागी-2 का ट्रेलर
बुधवार सुबह ही इस फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी हुआ था। इस पोस्टर में दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कार में बैठे हार्ड हिटिंग लुक में नज़र आ रहे थे। पोस्टर को देखकर ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन होने का पता चलता है। टाइगर श्रॉफ ने भी इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था।
बागी - 2 के डायरेक्टर अहमद खान है जबकि प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल है। फिल्म में संगीत दिया है अमान मलिक, पलाश मुचाल, मीट ब्रदर्स और अंकित तिवारी है।
साल 2016 में आई टाइगर श्रॉफ की ही फिल्म 'बागी' का यह सीक्वल है। इस फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ के मेकओवर और बॉडी बिल्डिंग की बेहद तारीफ हो रही है। साथ ही पहले पोस्टर के ही जरिए दिशा पटानी फैंस को इंप्रेस कर ही चुकी है।