खुशखबरी.... टाइगर श्रॉफ की हीरोइन निधि अग्रवाल ने साइन की अपनी दूसरी फिल्म !!

निधि अग्रवाल ने हाल में ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था....

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 7, 2017 11:10 AM IST

कुछ दिनों पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था और बहुत ही औसत दर्जे का कारोबार करके सिनेमाघरों से उतर गई थी। फिल्म में निधि अग्रवाल नाम की एक हीरोइन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद यह सवाल सभी के दिमाग में आ रहा था कि आखिर अब निधि का इंडस्ट्री में भविष्य क्या होने वाला है ? क्योंकि अगर किसी हीरोइन की पहली फिल्म फ्लॉप हो जाए तो बड़ी मुश्किल से ही उसको कोई अपनी फिल्म में साइन करता है लेकिन निधि इस मामले में काफी लकी निकली हैं। [इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने शेयर की है अपनी एक ऐसी फोटो की जल जायेंगे सारे लड़के और मर मिटेंगी सारी लड़कियां !!]

अब निधि के फैंस और शुभचिंतकों के लिए चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। बताया जा रहा है कि निधि अग्रवाल ने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। यह फिल्म वो क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ करने जा रही हैं। जो कि रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में बना चुके हैं। निधि ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है और बयान दिया है कि, ‘जी हां, मैं क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म कर रही हूं। इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हम लोग अभी प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे हैं।’ अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में निधि के साथ कौन सा कलाकार दिखाई देगा ?

अगर इसके दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ की बात की जाए तो वो इस समय अपनी बागी 2 के लिए कमर कस रहे हैं। जो कि उनकी ही सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल होगी। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी दिखेंगी। हाल में ही दिशा और टाइगर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि इन लोगों ने बागी 2 की तैयारी शुरु कर दी है। आप बॉलीवुड की हर बड़ी खबर के लिए बॉलीवुड लाइफ के साथ जुड़े रहिए।