Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Today Entertainment News: 'बवाल' का नया गाना हुआ रिलीज, 'सर्कस' की फेलियर पर रोहित शेट्टी ने किया रिएक्ट

Today Entertainment News: मनोरंजन इंडस्ट्री से आज कई बड़े अपडेट्स ने ध्यान खींचा है। एक तरफ जहां जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' का नया गाना 'दिल से दिल तक' रिलीज हो गया है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आई बाढ़ की वजह से जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 14, 2023 10:23 PM IST

Today Entertainment News: 'बवाल' का नया गाना हुआ रिलीज, 'सर्कस' की फेलियर पर रोहित शेट्टी ने किया रिएक्ट

Today Entertainment News: सिनेमा जगत से कई बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। एक तरफ जहां जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का नया गाना 'दिल से दिल तक' रिलीज हो गया है। तो वहीं बाढ़ के कारण जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म का दिल्ली में होने वाला शूट पोस्टपोन हो गया है। 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' की फेलियर पर रोहित शेट्टी ने रिएक्ट किया है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

'बवाल' का नया सॉन्ग 'दिल से दिल तक' हुआ रिलीज

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अकमिंग फिल्म 'बवाल' का नया गाना 'दिल से दिल तक' रिलीज हो गया है, जिसे फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने में जाह्नवी और वरुण की रोमांटिक केमेस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है।

'दिल से दिल तक' का वीडियो

बाढ़ के कारण जाह्नवी कपूर का दिल्ली शूट हुआ पोस्टपोन

दिल्ली में बाढ़ के कारण जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उलझ' का शूट पोस्टपोन हो गया है। बता दें कि जाह्नवी दिल्ली में 'उलझ' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग 10 जुलाई से शुरू होने वाली थी।

'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर कमेंट करने को लेकर मनोज मुतंशिर हो रहे ट्रोल

आज यानी शुक्रवार को 2 बजकर 35 मिनट पर इसरो ने 'चंद्रयान 3' को लॉन्च किया, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। लेखक मनोज मुंतशिर ने भी इसरो की सफलता का वीडियो शेयर कर वंदे मातरम के नारे लगाए। हालांकि अपने ट्वीट को लेकर मनोज मुंतशिर ट्रोल हो गए। एक यूजर ने मनोज मुंतशिर की क्लास लगाते हुए लिखा, "आपने आदिपुरुष बनाने में 700 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए और इसरो ने 615 करोड़ रुपये में चंद्रयान 3 को बनाकर देश को गौरवांवित किया।"

'सर्कस' के फेलियर पर रोहित शेट्टी ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' के फेलियर पर एक्टर रोहित शेट्टी ने रिएक्ट किया है। अब रोहित शेट्टी ने फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि किसी और को दोष देने का कोई मतलब नहीं है और वे स्पष्ट रूप से कहीं न कहीं गलत साबित हुए हैं।

'गदर 2' के डायरेक्टर ने सीमा हैदर को बताया 'फीमेल तारा सिंह'

पाकिस्तान छोड़कर अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा हैदर को लेकर अब 'गदर 2' के डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह सीमा को गदर का तारा सिंह मानते हैं। उन्होंने सीमा की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत बहादुर है, वह अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आ गई।