Today Entertainment News: मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरों कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। कटरीना कैफ ने अपनी ससुराल में क्रिसमस मनाया है। उन्होंने इसकी दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। काजोल और उनकी बहन ने अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा को सरप्राइज दिया है। करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान का गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
कटरीना कैफ ने ससुराल में सेलिब्रेट किया क्रिसमस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपनी ससुराल में क्रिसमस मनाया है और इसकी दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके साथ पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल, सास वीना कौशल, ससुर शाम कौशल और उनकी बहन इसाबेल कैफ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है।
काजोल और तनीषा ने मां तनुजा को दिया सरप्राइज
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनकी बहन ने अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा को सरप्राइज दिया है। दरअसल, इन दोनों बहनों ने अपनी मां तनुजा को नए रेनोवेट घर का बेहतरीन सरप्राइज दिया है। तनीषा मुखर्जी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें तनुजा अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं और काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने शेयर किया सैफ अली खान का वीडियो
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर उनसे जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बीच में उनके छोटे बेटे जेह अली खान आ जाते हैं।
View this post on Instagram
राजू श्रीवास्तव को जन्मदिन पर किया याद
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का इस साल 21 सितंबर को निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव आज अगर होते तो 25 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे होते। राजू श्रीवास्तव भले इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों और परिवार के लोगों ने उनका जन्मदिन मनाया है और उन्हें याद किया है। राजू श्रीवास्तव के घरवालों ने उनके पुराने किस्सों के शेयर किया है।
मीरा राजपूत के बैग की एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया में ना हो लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। मीरा राजपूत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, वह कहीं जा रही थीं तो एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान उन्हें रोक लिया गया और इसके बाद उनके बैग की तलाशी ली गई। मीरा राजपूत के बैग में अचार की बोतल निकली तो लोगों की हंसी छूट गई।