Today Entertainment News: एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेना हमला, अमिताभ बच्चन ने रेंट पर दिया मुंबई वाला ऑफिस

Today Entertainment News: सिनेमा जगत की बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके यंग एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेना हमला हुआ है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपना मुंबई वाला ऑफिस रेंट पर दे दिया है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: December 30, 2023 8:57 PM IST

Today Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया से 30 दिसंबर को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स संग फिल्मों में नजर आ चुके यंग एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेना हमला हुआ है। आर्यन अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमिताभ बच्चन को लेकर एक खबर आई है कि उन्होंने अपना मुंबई वाला ऑफिस रेंट पर दे दिया है। आइए जानते हैं कि किन-किन खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है।

एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेना हमला
बॉलीवुड के बड़े स्टार्स संग फिल्मों में नजर आ चुके यंग एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेना हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्यन अरोड़ा का क्रिकेट अकेडमी में गाड़ी हटान को लेकर केयर टेकर से झगड़ा हुआ। इस दौरान केयर टेकर ने आर्यन अरोड़ा के सिर पर स्टंप से हमला कर दिया। आर्यन अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केयर टेकर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार है। आर्यन अरोड़ा ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

अमिताभ बच्चन ने रेंट पर दिया मुंबई वाला ऑफिस
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन को लेकर एक खबर आई है कि उन्होंने अपना मुंबई वाला ऑफिस रेंट पर दे दिया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के ये ऑफिस करीब 10 हजार वर्ग फीट का है। अमिताभ बच्चन ने ये प्रॉपर्टी को वार्नर म्यूजिक इंडिया लिमिटेड को सालाना 2.07 करोड़ रुपये पर दी है।

सनी देओल ने पूरी नहीं देखी फिल्म 'एनिमल'
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने फिल्म 'एनिमल' पूरी नहीं देखी। सनी देओल क्लाइमेक्स के दौरान अपनी सीट छोड़कर बाहर चले गए थे। सनी देओल ने कहा, 'मैं अपने भाई को मरता हुआ नहीं देख सकता। मैं इस सीन के बारे में और बात नहीं कर सकता।' सनी देओल ने कहा कि 'एनिमल' बेहतरीन फिल्म है और लोगों ने इसे पसंद किया।

रणबीर कपूर संग काम करना चाहते हैं राजकुमार हिरानी
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में लगी है और लोगों का खूब पसंद आ रही है। इसी बीच राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू दिया और बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर संग काम करने के सवाल पर कहा है कि वह उनके साथ बिल्कुल काम करना चाहेंगे। गौरतलब है कि राजुकमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर काम कर चुके हैं।

350 करोड़ की कमाई के पास पहुंची 'डंकी'
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिनों हो चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का अब तक वर्ल्डवाइड 340.10 करोड़ रुपये कलेक्शन हो चुका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.