Today Entertainment News: 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट का ऐलान, जाकिर खान के शो का प्रोमो आउट

Entertainment News Today: मनोरंजन की दुनिया से 6 जुलाई को आईं इन खबरों ने ध्यान खींचा है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। वहीं, जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 6, 2024 8:20 PM IST

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आईं ये खबरें चर्चा का विषय बन गईं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। ये फिल्म अब 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जाकिर खान के शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है जो सोनी टीवी पर आएगा। आइए जानते हैं कि किन खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाई है।

फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट आउट
बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। ये फिल्म अब 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ये फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का बॉक्स ऑफिस पर अब जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' से क्लैश होगा।

जाकिर खान के शो का प्रोमो आउट
कामेडियन जाकिर खान अपना नया नया शो लेकर आने वाले हैं। जाकिर खान के शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है जो सोनी टीवी पर आएगा। अब जाकिर खान के इस शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जो लोगों का ध्यान खींच रही है। अब देखने वाली बात होगी कि शो 'आपका अपना जाकिर' को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। बताते चलें कि स्टैंडअप कॉमेडी से लेकर शायरी करने वाले जाकिर खान ने काफी नाम कमाया है।

अक्षय कुमार ने की पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा की मदद
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अब अक्षय कुमार ने पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा की मदद की है। अक्षय कुमार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 25 लाख रुपये की मदद की है। बताते चलें कि पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने बीते दिन आर्थिक तौर से परेशान होने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। इस पर अक्षय कुमार ने उकी मदद की है।

करण जौहर को है बॉडी डिस्मॉर्फिया
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 52 साल के करण जौहर ने बताया है कि वह 8 साल की उम्र से बॉडी डिस्मॉर्फिया से जूझ रहे हैं। करण जौहर ने बताया है कि वह अपनी फिजीक को लेकर कम्फर्टेब नहीं है और इस समस्या से बाहर आने के लिए उन्होंने मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की मदद ली। करण जौहर ने बताया कि वह कई बातों को लेकर अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं।

सलमान और यूलिया ने साथ में किया डांस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। वहीं, सलमान खान भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। अब सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सलमान खान और अनंत अंबानी साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। फिर सलमान खान संग डांस करते-करते अनंत अंबानी ने यूलिया वंतूर को डांस करने के लिए बुला लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.