Today Entertainment News: 'औरों में कहां दम था' का नया गाना रिलीज, जाकिर खान शुरू करेंगे अपना शो

Entertainment News Today: मनोरंजन की दुनिया से आईं इन खबरों ने ध्यान खींचा है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' का एक और गाना रिलीज कर दिया गया। वहीं, जाकिर खान अपने नया शो लेकर आने वाले हैं।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 29, 2024 8:22 PM IST

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 29 जून को आईं ये खबरें चर्चा का विषय बन गईं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना 'किसी रोज' रिलीज किया गया है। जाकिर खान अपने नया शो लेकर आने वाले हैं। जाकिर खान के शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है। आइए जानते हैं कि किन खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाई है।

'औरों में कहां दम था' का नया गाना रिलीज
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नीरज पांडे के डायरेक्शन में फिल्म 'औरों में कहां दम था' का एक और गाना रिलीज कर दिया गया। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म का गाना 'किसी रोज' रिलीज किया गया है। इस गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और इसे मैथिली ठाकुर ने गाया है।

जाकिर खान शुरू करेंगे अपना शो
कामेडियन जाकिर खान ने अपने टैलेंट के दम पर काफी पहचान बना ली है। जाकिर खान ने स्टैंडअप कॉमेडी से काफी नाम कमाया है। अब जाकिर खान अपने नया शो लेकर आने वाले हैं। जाकिर खान के शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है जिसे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में दर्शकों को हंसी शायरी और जिंदगी से जुड़े किस्से देखने को मिलेंगे। जाकिर खान ने कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।
<
विद्युत जामवाल ने फिल्मों के फ्लॉप होने पर किया ये काम
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद विद्युत जामवाल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान विद्युत जामवाल ने बताया है कि उन्होंने इस नुकसान को रिकवर कर लिया। विद्युत जामवाल ने बताया कि उन्होंने एक फ्रांसीसी सर्कस मंडली में काम किया और उसमें काम करने वाले कलाकारों से काफी कुछ सीखा।

वाशु भगनानी के बकाया पेमेंट पर FWICW ने दिया रिएक्शन
फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, वह कथित तौर पर क्रू मेंबर्स का बकाया भुगतान ना करने के कारण विवादों में फंस गए। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस की फिल्में फ्लॉप होने पर कर्ज हो गया। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने खुलासा किया है कि वाशु भगनानी पर उनके साथ काम करने वाले क्रू मेंबर्स 65 लाख रुपये से अधिक बकाया है।

शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में देखने पहुंचे सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीती 23 जून को शादी की थी। दोनों की शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए तो लोग तरह-तरह की कयासबाजी करने लगे। हालांकि, बाद में पता चला कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए सोनाक्षी और जहीर अस्पताल पहुंचे थे।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.