Today Entertainment News: 1 जुलाई को मनोरंजन की दुनिया से आईं ये खबरें चर्चा का विषय बन गईं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' अनाउंस होने के बाद से चर्चा में रही है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कि किन खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाई है।
फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट बदली
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट आउट
करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' अनाउंस होने के बाद से चर्चा में रही है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है और ये इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर को देखने के लिए उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं।
View this post on Instagram
लव सिन्हा ने दिया शत्रुघ्न सिन्हा का हेल्थ अपडेट
वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। लव सिन्हा ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है, 'मेरे पता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं साफ करना चाहता हूं कि कोई सर्जिकल प्रोसीजर नहीं हुआ और किसी को भी अफवाहों वाली न्यूज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को एनुएल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। सभी का धन्यवाद जिन्होंने कंसर्न दिखाया।'
In regard to my father’s health I’d like to clarify that there was no surgical procedure, and one shouldn’t believe unverified news. We took my father to the hospital for his annual checkup, and because he had a strong fever. Thank you to everyone who has been concerned.
— Luv S Sinha (@LuvSinha) July 1, 2024
फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा-तौबा' का टीजर आउट
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म के पहले गाने 'तौबा-तौबा' का टीजर सामने आया है। फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा-तौबा' 2 जुलाई को रिलीज होगा। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने सिनेमाघर में देखी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की आम से लेकर खास तक तारीफ कर रहे हैं। अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के अलावा करीबियों के साथ सिनेमाघर में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' देखने के लिए पहुंचे।