Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Today Entertainment News: 32 साल के कॉमेडियन नील नंदा का निधन, फिल्म 'मै अटल हूं' का पहला गाना रिलीज

Today Entertainment News: मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। कॉमेडियन नील नंदा का 32 साल उम्र में निधन हो गया है। वहीं, फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' भी रिलीज कर दिया गया है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 25, 2023 9:16 PM IST

Today Entertainment News: 32 साल के कॉमेडियन नील नंदा का निधन, फिल्म 'मै अटल हूं' का पहला गाना रिलीज

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 25 दिसंबर कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। भारतीय मूल के पॉपुलर कॉमेडियन नील नंदा का 32 साल उम्र में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि नील नंदा के मैनेजर ने की है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मै अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' भी रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है।

कॉमेडियन नील नंदा का निधन
भारतीय मूल के पॉपुलर कॉमेडियन नील नंदा का 32 साल उम्र में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि नील नंदा के मैनेजर ने की है। नील नंदा के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल, नील नंदा के निधन की जानकारी से उनके तमाम चाहने वालों का गहरा सदमा लगा है। गौरतलब है कि कॉमेडियन नील नंदा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था।

फिल्म 'मै अटल हूं' का पहला गाना रिलीज
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मै अटल हूं' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने पसंद किया गय था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आया है।

फिल्म 'फाइटर' का नया पोस्टर आउट
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने से पूरे एक महीने पहले इसका एक पोस्टर शेयर किया है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'फाइटर' का टीजर और दो गाने रिलीज कर दिए गए हैं जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।

फिल्म 'डंकी' की वाणिज्य दूतावास के लिए होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' को लेकर बड़ी खबर आई है। शाहरुख खान की फिल्म के मेकर्स 28 दिसंबर को मुंबई में अलग-अलग देशों के वाणिज्य दूतावास के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करने वाले हैं।

फिल्म 'डंकी' ने वर्ल्डवाइड पार की 200 करोड़ की कमाई
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पूर कर लिया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 211.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।