Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 17 फरवरी को कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। फिल्म 'दंगल' में छोटी बबिता का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया। फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने सुहानी भटनागर के निधन पर दुख जताया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' के नाम बदलने की खबर आई है। फिल्म 'आशिकी 3' का नाम बदल कर 'तू आशिकी है' कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कौन सी खबरें चर्चा में बनी रही हैं।
सुहानी भटनागर के निधन पर नितेश तिवारी ने जताया दुख
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबिता का रोल करने के बाद लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी भटनागर सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गईं। सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान ने दुख जताया है। वहीं, फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दुख जताते हुए कहा, 'सुहानी का निधन चौंकाने वाला है और दुखदायक है। वह बहुत खुशमिजाज थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
फिल्म 'आशिकी 3' का बदला टाइटल
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' जब से अनाउंस हुई तब से ये चर्चा में बनी हुई है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के लिए अभी तक लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। हालांकि, फिल्म 'आशिकी 3' के लिए तमाम एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म के 'आशिकी 3' नाम बदलने को लेकर खबर आई है। 'जूम' की रिपोर्ट में बताया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का नाम बदल कर 'तू आशिकी है' कर दिया गया है।
ईशा देओल करेंगी राजनीति में एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के बीच रिश्ता टूट चुका है। इसी बीच ईशा देओल की मां हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा देओल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हेमा मालिनी ने 'एबीपी न्यूज' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनकी बेटी हेमा मालिनी राजनीति में आने की इच्छुक हैं। अगले कुछ वर्षों में अगर वह राजनीति में रुचि रखती हैं तो वह इसमें जरूर शामिल होंगी।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। शाहिद कपूर की फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक कमाई कर रही है। इस फिल्म के आठ दिन के वर्ल्वाडइ आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड 89.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी।
View this post on Instagram
ऋचा चड्ढा ने दिखाई बेबी बंप की झलक
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2022 के सितंबर में शादी की थी। इस कपल ने इसी महीने यानी फरवरी की शुरुआत में बताया था कि ये दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। अब ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने बेबी बंप की झलक दिखाई है। हालांकि, ऋचा चड्ढा का चेहरा नहीं दिख रहा है। फिलहाल, ऋचा चड्ढा के फैंस एक्साइटे हो गए हैं और इस कपल के पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं।