Today Entertainment News: 25 मार्च को मनोरंजन जगत से आईं ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। ब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके गले में एक लॉकेट नजर आ रहा है जिस पर R लिखा है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी के बाद पहली होली मनाई है। इस कपल ने हाल ही में शादी की है। आइए जानते हैं कि किन बड़ी खबरों पर ध्यान गया है।
श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी संग कन्फर्म किया रिश्ता?
श्रद्धा कपूर की लवलाइफ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धा कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं अब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके गले में एक लॉकेट नजर आ रहा है जिस पर R लिखा है। इसके बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के नाम का लॉकेट पहना है।
पुलकित-कृति ने शादी के बाद मनाई पहली होली
पूरे देश में 25 मार्च को होली मनाई जा रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी रंगों के इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी के बाद पहली होली मनाई है। इस कपल ने हाल ही में शादी की है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने होली की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों स्टार्स की तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
निर्वाण खान ने पूजा हेगड़े संग दिया पोज
बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की होली पार्ट में बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, इस पार्टी से एक वीडियो पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान का बेटा निर्वाण खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। निर्वाण खान ने पूजा हेगड़े के पीठ की तरफ हाथ तो किया लेकिन टच नहीं किया। इस पर निर्वाण खान को लोग जेंटलमैन बता रहे हैं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी ने अक्षय कुमार संग खेली होली
बॉलीवुड स्टार्स ने होली के मौके पर जमकर मस्ती की और इसका नजारा होने सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिला है। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ जमकर होली खेलते नजर आ रही हैं। होली के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा की स्टेडियम से तस्वीरें हुईं वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स खेल रही है। पंजाब किंग्स किंग्स टीम ने दिल्ली कैपिटल को हराया है। प्रीति जिंटा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहीं। प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रीति जिंटा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
both veer & zaara's teams won today! pic.twitter.com/yrm5GlGEZt
— Diksha (@facetsofshah) March 23, 2024
Subscribe Now
Enroll for our free updates