Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 5 जनवरी को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में श्वेता तिवारी नजर आने वाली हैं। श्वेता तिवारी ने बताया है कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी काम करते नजर आएंगी। राजकुमार हिरानी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए शो बनाने जा रहे हैं। इस शो में विक्रांत मैसी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि किन-किन खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है।
'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज में श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का 5 जनवरी को ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर श्वेता तिवारी ने बताया है कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं।
राजकुमार हिरानी करने वाले हैं ओटीटी डेब्यू
फिल्म 'डंकी' का डायरेक्शन करने वाले राजकुमार हिरानी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए पॉपुलर राजकुमार हिरानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हिरानी अब अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजकुमार हिरानी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए शो बनाने जा रहे हैं। इस शो में विक्रांत मैसी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
करण जौहर की फिल्म में बनेगी टाइगर और जाह्नवी की जोड़ी
करण जौहर ने कई स्टारकिड्स के लॉन्च किया है। अब खबर आ रही है कि करण जौहर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की जोड़ी बनने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो ये पहला मौका होगा जब जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म करेंगे। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'डेडली' में ये दोनों स्टार नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में वरुण धवन विलेन बनेंगे।
#LetsCinema EXCLUSIVE: "Deadly" kicks off the new universe in Bollywood — the Assassin Cinematic Universe starring Tiger Shroff & Jahnvi Kapoor. Varun Dhawan in talks to play the villain role. Directed by Raj Mehta, written by Anurag Kashyap, and produced by Karan Johar. pic.twitter.com/eNQUJNCm3z
— LetsCinema (@letscinema) January 5, 2024
पीएम मोदी ने की भजन 'मेरे घर राम आए हैं' की तारीफ
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए सिनेमा की दुनिया की तमाम हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसी बीच सिंगर जुबिन नौटियाल के मशहूर राम भजन 'मेरे घर राम आए हैं' भी खूब सुना जा रहा है। ये भजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को भी छू गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस भजन को शेयर किया है और इसकी तारीफ की है।
भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…#ShriRamBhajan https://t.co/qg3vIDyeMa
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2024
दिव्या खोसला कुमार करेंगी साउथ में डेब्यू
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव दिव्या खोसला कुमार के साउथ के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिव्या खोसला कुमार साउथ फिल्म मे नजर आने वाली हैं। दिव्या खोसला कुमार तेलुगू फिल्म 'हीरो एन हीरोइन' में काम करते नजर आएंगी। सुरेश कृष्ण के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का पहला पोस्टर 16 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।