Today Entertainment News: सोनू सूद की 'फतेह' की रिलीज डेट आउट, 'औरों में कहां दम था' का नया गाना रिलीज

Entertainment News Today: 30 जुलाई को मनोरंजन जगत से आईं इन खबरों ने ध्यान खींचा है। सोनू सूद ने फिल्म 'फतेह' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। वहीं, फिल्म 'औरों में कहां दम था' का गाना 'ऐ दिल जरा रिलीज' कर दिया गया है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 30, 2024 8:35 PM IST

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आईं ये खबरें चर्चा का विषय बन गईं। सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म 'फतेह' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नया गाना 'ऐ दिल जरा रिलीज' कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाई है।

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' की रिलीज डेट आउट
सोनू सूद ने 29 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मनाया है। सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म 'फतेह' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। सोनू सून की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। सोनू सूद इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

फिल्म 'औरों में कहां दम था' का नया गाना रिलीज
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नया गाना 'ऐ दिल जरा' रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। वहीं, इस गाने अमला चेबोलू और ऋषभ चतुर्वेदी ने गाया है।

फिल्म 'खेल खेल में' का नया गाना रिलीज
अक्षय कुमार की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'खेल खेल में' का नया गाना 'दूर न करें' रिलीज कर दिया गया है। गाने 'दूर न करें' को विशाल मिश्रा और जहर एस खान ने गाया है और इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

सलमान खान के भांजे का गाना 'पार्टी फीवर' रिलीज
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री उर्फ अग्नि का नया गाना 'पार्टी फीवर' रिलीज हो गया है। इस गाने को अयान अग्निहोत्री ने पायल देव के साथ मिलकर गाया है। इसमें सलमान खान की झलक भी दिखी है, जिससे फैंस खुश हो गए।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' का ट्रेलर रिलीज
अमिताभ बच्चन अब गुजराती फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन की ये पहली गुजराती फिल्म होगी और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' में अमिताभ बच्चन को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। ये गुजराती फिल्म 23 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.