Today Entertainment News: फैंस के बीच फंस गए तुषार कपूर, सुनील शेट्टी इस बात पर हो रहे ट्रोल

Entertainment News Today: सिनेमा की दुनिया से 24 मार्च को कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। तुषार कपूर मुंबई में अपने फैंस के बीच फंस गए। वहीं, सुनील शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: March 24, 2024 7:10 PM IST

Today Entertainment News: मनोरंजन जगत से आईं ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। तुषार कपूर रविवार को एक कैफे के बाहर नजर आए और अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं। इस दौरान फैंस सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। सुनील शेट्टी ने पैपराजी को होली की जगह दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुनील शेट्टी का वीडियो वायरल होने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किन बड़ी खबरों पर ध्यान गया है।

तुषार कपूर फैंस के बीच फंसे
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फैंस के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। दरअसल, तुषार कपूर रविवार को एक कैफे के बाहर नजर आए और अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं कि फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। तुषार कपूर बड़ी मुश्किल से अपनी कार में बैठ पाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

सुनील शेट्टी हो रहे ट्रोल
एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 4' के सेट पर स्पॉट हुए हैं। दोनों स्टार्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस दौरान सुनील शेट्टी ने पैपराजी को होली की जगह दिवाली की शुभकामनाएं दे दीं। इस पर पैपराजी बोले, 'सर हैप्पी होली है दिवाली नहीं।' सुनील शेट्टी का वीडियो वायरल होने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

नेहा शर्मा के चुनाव लड़ने पर पिता ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के लोकसभा के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पिता और विधायक अजीत शर्मा ने बयान दिया है। अजीत शर्मा ने कहा है, 'मैंने नेहा से चुनाव लड़ने के लिए कहा कि लेकिन उन्होंने कहा कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ सकती है। आपने मुझे पांच-छह महीने पहले बताया होता तो मैं चुनाव जरूर लड़ती।' अजीत शर्मा ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने आगे चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।े

मृणाल ठाकुर ने लिया भगवान का आशीर्वाद
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'फैमिली स्टार' आने वाली है और इसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगे। मृणाल ठाकुर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब मृणाल ठाकुर प्रमोशने के लिए हैदराबाद पहुंचीं। मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में श्री येल्लम्मा पोचम्मा देवस्थानम में भगवान का आशीर्वाद लिया है। मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल हो रहा है।

एल्विश यादव ने शेयर किया ये पोस्ट
यूट्यूबर एल्विश यादव को हाल ही गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। एल्विश यादव ने जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। अब एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कार के साथ खड़े होकर अपनी तस्वीर शेयर की है। एल्विश यादव ने इसके साथ लिखा है, 'समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है।'

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.