Indian Premier League,Aryan Khan, Shah Rukh Khan,Prithviraj, Shamshera, Jayeshbhai Jordaar, Sandeep Aur Pinky Faraar, and Bunty, Entertainment News, Entertainment Gossip,Bollywood Gossip,Bollywood News,
Entertainment News of The Week: बॉलीवुड जगत में रोजाना कोई न कोई बड़ी खबर फैंस का ध्यान खींच ही लेती है। बॉलीवुड में होने वाली हलचल का असर सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिलता है। बॉलीवुड में हो रही घटनाओं की वजह से अक्सर सितारे सुर्खियों में आ जाते हैं। इस हफ्ते भी बॉलीवुड की दुनिया में कई घटनाएं हुई हैं जिन्होंने हंगामा मचा दिया है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की टॉप 5 खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोरी है।
अनुराग कश्यप की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। कुछ समय पहले ही आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी पिक्चर्स शेयर किए थे। इन तस्वीर के सामने आने के बाद आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। फैंस आलिया कश्यप को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।
आईपीएल की निलामी में बटोरी शाहरुख खान के बेटे ने तारीफें
गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की निलामी का आयोजन किया गया था। इस दौरान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ सेइस समारोह में हिस्सा लेने के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) पहुंचे थे। जिसके बाद से ही आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का मानान है कि आर्यन खान बिल्कुल अपने पापा जैसे दिखते हैं।
यशराज ने किया अपनी 5 फिल्मों का ऐलान
यशराज बैनर ने इस हफ्ते अपनी पांच बड़ी फिल्मों को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। यशराज बैनर इन फिल्मों को 2021 में रिलीज करेगा। इस लिस्ट में पृथ्वीराज (Prithviraj), शमशेरा (Shamshera), जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar), बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) और संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) का नाम शामिल है। देखें लिस्ट-
जयेशभाई जोरदार: 27 अगस्त 2021
पृथ्वीराज: 5 नवम्बर 2021
संदीप और पिंकी फरार: 19 मार्च 2021
बंटी और बबली 2: 23 अप्रैल 2021
शमशेरा: 25 जून 2021
संदीप नाहर ने किया सुसाइड
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी’ (MS Dhoni) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म केसरी (Kesari) में साथ काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है। संदीप नाहर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके नाम का एक सुसाइड नोट वायरल हो गया था।
इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'
फैंस लंबे समय से खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनकी फिल्म किस दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म 'बेल बॉटम' के निर्माता वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि वो अपनी फिल्म को 28 मई 2021 के दिन रिलीज करेंगे।