‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ से चार कदम आगे निकला बॉलीवुड का ‘सिंघम’, इस बार तो काजोल भी थपथपाएंगी अजय देवगन की पीठ

करण जौहर के चैट शो में अजय ने दिया था मजेदार जवाब....अब मिला है उसी का ईनाम

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 8, 2019 7:33 PM IST

हर महीने ही बॉक्स ऑफिस पर कलाकारों के बीच भिड़ंत देखने को मिलती है। रिकॉर्ड्स के मामले ये कलाकार एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते ही रहते है। बात की जाए अक्षय कुमार, अजय देवगन और खान सुपरस्टार्स की तो बॉक्स ऑफिस पर अक्सर ये एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिखाई देते है। वैसे अब हम आपको जो बताने जा रहे है उसे जानकर आपके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल आनी तय है और अगर आप अजय के बड़े वाले फैन है तो फिर क्या ही कहना।

बता दें कि अजय अक्षय और रणवीर सिंह जैसे सितारों से हाजिरजवाबी के मामले में चार कदम आगे निकल चुके है। जी हां बीते दिनों ही ये लोग करण जौहर के चैट शो में नजर आए थे। इन शो के नए सीजन के फॉर्मेट के मुताबिक रैपिड फायर राउंड में जिसका जवाब सबसे शानदार होता, उसे करण की ओर से एक ऑडी कार मिलने वाली थी। ताजा जानकारी के मुताबिक ये कार अजय को मिल चुकी है। जी हां रैपिड फायर राउंड में अजय ने अपनी हाजिरजवाबी के चलते ये ईनाम अपने नाम कर लिया है। अपनी सगी भाभी और साली के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुके हैं ये 9 कलाकार, लिस्ट में शामिल हैं अनिल कपूर से लेकर अजय देवगन तक के नाम

आपको बता दें कि करण ने रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा था कि ऐसी कौन सी बात है जिसे मानने के बाद आपको पछतावा होता है। इस सवाल के जवाब में अजय ने कहा था कि मुझे लगता था कि आपके द्वारा क नाम से बनाई जाने वाली फिल्में चलती है जब तक हमने काल नहीं की थी। अपनी डेब्यू फिल्म से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने लगे थे ये 15 कलाकर, देखें पूरी लिस्ट

इस रैपिड फायर राउंड के बाद अंदाजा हो गया था कि अजय हाजिरजवाबी के मामले में हर किसी को मात दे सकते है। वैसे इतना तो तय है कि अजय की जीत के बाद काजोल उनकी पीठ जरुर थपथपाएंगी और ऐसा करना तो बनता भी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही अजय की फिल्म टोटल धमाल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अजय दे दे प्यार दे और तानाजी में नजर आएंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...