Also Read
बॉलीवुड फिल्म ‘क्वीन’ फेम दादी टेलीवीजन इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। 75 ईयर ओल्ड इस दादी का नाम हैं तृप्ता लखनपाल। टीवी शो ‘ज़िन्दगी की महक’ से तृप्ता लखनपाल छोटे पर्दे पर एंट्री करेगी। एक्टर तृप्ता लखनपाल फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना राणावत की ग्रैंडमदर के किरदार में नज़र आई थी। फिल्म में एक्टर तृप्ता लखनपाल का रोल भले ही छोटा था लेकिन दर्शक कंगना की ग्रैंडमदर के रूप में तृप्ता लखनपाल को पहचानते है।
बात अगर तृप्ता लखनपाल की टेलीवीजन इंडस्ट्री में डेब्यू की करे तो शो ‘ज़िन्दगी की महक’ में वो महक की परदादी के किरदार में दिखेगी, जो की घर में सबसे बड़ी सदस्य के रूप में होगी। वैसे शो में ‘महक’ कैरेक्टर लीड रोल में हैं। शो में ग्रैंडडॉटर महक अपनी ग्रैंडमदर से काफी कोलोज हैं। शो में ग्रैंडडॉटर महक अपने परदादी को दिल की हर बात बताती हैं परदादी भी बड़े चाव से सुनती हैं और उस पर सलाह देती हैं। [इसे भी पढ़े: 'शान' के किरदार में राकेश बापट, करण वी ग्रोवर को किया रिप्लेस!]
वैसे हम दर्शको को बताना चाहेंगे की, शो में तृप्ता लखनपाल की एंट्री ट्विस्ट और टन लाने के लिए नहीं हुई हैं बल्कि दर्शकों को परदादी और पोती की बोंडिंग दिखने के लिए हुई हैं। शो में तृप्ता लखनपाल का किरदार बहुत ही पॉजिटिव हैं। [इसे भी पढ़े: 'चंद्र नंदिनी' से होगी श्वेता बासु प्रसाद की वापसी, निभाएगी राजकुमारी नंदनी का किरदार]
एक्टर तृप्ता लखनपाल में एक इंटरव्यू में कहा की शो में मेरे किरदार को लेकर में काफी खुश हूं। मेरा किरदार बाकी किरदार से काफी अलग हैं। शो में मैं मेरी पोती महक से बहुत प्यार करती हूं। उसके हर फैसले में मैं उसका साथ देती हूँ। मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आए।