हम जानते है कि टीवी के दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है और हर बार की तरह इस बार भी हम आपके लिए इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट लेकर आए है। जहां इस हफ्ते की लिस्ट सरप्राइज से भरी पड़ी है वहीं कई शो इस लिस्ट से नदारद भी है। जैन इमाम और अदिति राठौर स्टारर सीरियल 'नामकरण' इस हफ्ते ही खत्म हुआ है और इसी के साथ-साथ इसे टीआरपी लिस्ट में 10 नम्बर पर जगह भी मिली है। काफी लम्बे समय के बाद इस लिस्ट में कलर्स चैनल का मशहूर सीरियल 'उड़ान' ने अपनी जगह बनाई है।
जहां पिछले हफ्ते यह सीरियल 13 वें पायदान पर था वहीं इस हफ्ते यह सीरियल नवें स्थान पर है। पिछले दो हफ्ते तक टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाने के बाद इस हफ्ते 'इश्क में मरजावा' इस लिस्ट से गायब है। वहीं स्टार प्लस के सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' इस हफ्ते पांचवे नम्बर पर है। हैरत कर देने वाली बात यह है कि इस हफ्ते की लिस्ट से 'बेपनाह' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल गायब है। आइए नजर डालते है इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट पर...
कुंडली भाग्य: हमेशा की तरह यह सीरियल इस हफ्ते भी पहले पायदान पर विराजमान है। इस सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की केमेस्ट्री खूब धमाल मचा रही है।
कुमकुम भाग्य: हाल ही में इस सीरियल में लीप लिया गया है और हर बार की तरह करेंट ट्रैक को लोग खूब पसंद कर रहे है।
इश्क सुभान अल्लाह: जी टीवी का ये नया नवेला शो शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है और इस बार तो इसने तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: पिछले हफ्ते यह सीरियल तीसरे पायदान पर था और इस हफ्ते यह एक नम्बर नीचे खिसक चुका है। इस सीरियल में भी हाल ही में लीप लिया गया है और इसके बाद से इसमें काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
कुल्फी कुमार बाजेवाला: स्टार प्लस के इस सीरियल को शुरुआत से ही लोग पसंद कर रहे है और इस हफ्ते यह पांचवे नम्बर पर है।
शक्ति-अस्तित्व के एहसास की: रुबीना दिलाइक और विवियान डिसेना के इस सीरियल को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि पिछली बार यह सीरियल पांचवे नम्बर पर था।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: कई सालों से लोगों को हसाने वाला सीरियल आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। बता दें कि पिछले 4 हफ्ते से यह सीरियल आठवें नम्बर पर था, लेकिन इस हफ्ते यह एक पायदान ऊपर है।
ये है मोहब्बतें: 'ये है मोहब्बतें' लगभग पांच साल से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस सीरियल में 8 महीने का लीप लिया गया है। इसी के साथ यह सीरियल 8वें नम्बर पर है। बीते दिनों के मुकाबले इस शो के टीआरपी नम्बर में काफी गिरावट देखने को मिली है।
उड़ान: इस सीरियल ने लम्बे समय बाद इस लिस्ट में जगह बनाई है। कुछ दिनों पहले ही इस सीरियल में पारस अरोड़ा के किरदार की दोबारा एंट्री हुई है और इस सीरियल के नए ट्रैक को लोग बहुत पसंद कर रहे है।
नामकरण: खत्म होते-होते यह सीरियल टॉप 10 में एक बार फिर से अपनी जगह बना गया। फिलहाल तो हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि आपका पंसदीदा सीरियल कौन सा है?